Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Policy Chintan Shivir on December 2 to Discuss Roadmap for Prosperous Madhya Pradesh by 2047

एमपी: दो दिसंबर को होगा नीति चिंतन शिविर, 2047 के समृद्ध मध्यप्रदेश के रोडमैप पर होगा मंथन

Mon, 23 Nov 2026 10:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Nov 2026 10:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के लक्ष्य को लेकर 2 दिसंबर को नीति चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टरों के साथ विकास योजनाओं, नीतिगत चुनौतियों और आगामी तीन वर्षों की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
MP: Policy Chintan Shivir on December 2 to Discuss Roadmap for Prosperous Madhya Pradesh by 2047
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार 2 दिसंबर को नीति चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर शामिल होंगे। शिविर में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के लक्ष्य, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और बीते तीन वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविर में दो सत्र होंगे। पहले सत्र में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के दस्तावेज पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे सत्र में सतत विकास लक्ष्यों और विकास के अन्य संकेतकों की समीक्षा की जाएगी। दोनों सत्रों में आठ-आठ विषयों पर संबंधित विभाग प्रस्तुतिकरण देंगे। इस तरह कुल 16 विषयों पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: गुरु नानक देव ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश, सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण के लोकार्पण को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 140 एकड़ में बन रहे इस परिसर के दूसरे चरण में इंडोर स्पोर्ट्स और स्विमिंग कॉम्प्लेक्स के साथ छात्रावास बनाए जा रहे हैं। तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और जिम्नास्टिक हॉल प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें

उन्होंने मंत्रियों को विधानसभा के शीतकालीन सत्र (7 से 11 दिसंबर) की तैयारियां पूरी करने और विभागीय सवालों के जवाब समय पर तैयार रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 26.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। इसके अलावा कूनो में चार नए चीता शावकों के जन्म से देश में चीतों की संख्या 62 हो गई है। मध्यप्रदेश ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed