Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Questions Raised Over MPPCB Appointments; Demand to Remove ACS Aniruddh Mukherjee

मध्यप्रदेश: एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर सवाल, एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी को हटाने की मांग

Mon, 23 Nov 2026 09:41 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Nov 2026 09:41 PM IST
सार

पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने केंद्रीय पर्यावरण सचिव को शिकायत भेजकर एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों और अनिरुद्ध मुखर्जी की दोहरी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुखर्जी को पद से हटाने, सदस्य सचिव की नियुक्ति निरस्त करने और पिछले पांच महीने के फैसलों की केंद्रीय जांच कराने की मांग की है।

 

विज्ञापन
MP: Questions Raised Over MPPCB Appointments; Demand to Remove ACS Aniruddh Mukherjee
मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों और अधिकारियों की भूमिका को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। पर्यावरण एवं वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने अपर मुख्य सचिव (पर्यावरण) अनिरुद्ध मुखर्जी के खिलाफ केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सचिव को शिकायत भेजी है। इसमें मुखर्जी को पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटाने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में हुई नियुक्तियों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में सबसे गंभीर सवाल अनिरुद्ध मुखर्जी की दोहरी भूमिका को लेकर उठाया गया है। दुबे का आरोप है कि मुखर्जी एक ओर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर केंद्र सरकार के 26 फरवरी 2026 के आदेश के तहत वे पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में अधिनिर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग आफिसर) भी हैं। इस भूमिका में उन्हें प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर जुर्माना तय करने का अधिकार है।दुबे ने सवाल उठाया है कि जो अधिकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उद्योगों को अनुमतियां देने की भूमिका में है, वही उन उद्योगों के खिलाफ प्रदूषण कानूनों के उल्लंघन के मामलों में सुनवाई कैसे कर सकता है। उनके मुताबिक, इससे निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल खड़े होते हैं और हितों का टकराव पैदा होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेंगे करोड़ों, 2027 युवा वर्ष घोषित
विज्ञापन


अध्यक्ष नियुक्ति के आदेश पर भी सवाल
शिकायत में मुखर्जी की बोर्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को भी नियम विरुद्ध बताया गया है। दुबे का कहना है कि राज्य शासन ने 17 जून 2026 को उन्हें केवल पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। इस आदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का प्रभार देने का उल्लेख नहीं था। उनका आरोप है कि आवश्यक चयन प्रक्रिया और राजपत्र में अधिसूचना के बिना ही मुखर्जी बोर्ड अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम ने मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता को भी बनाया भागीदार

सदस्य सचिव की नियुक्ति में भी अनियमितता का आरोप
दुबे ने बोर्ड के सदस्य सचिव की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत के मुताबिक, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की मंजूरी वाली नोटशीट में मुख्य अभियंता एचएस मालवीय को केवल अतिरिक्त प्रभार देने का प्रस्ताव था, लेकिन 6 नवंबर 2026 को जारी आदेश में उन्हें पूर्णकालिक सदस्य सचिव नियुक्त कर दिया गया। दुबे ने इसे स्वीकृत प्रस्ताव से अलग बताते हुए जांच की मांग की है।
शिकायत में मांग की गई है कि मुखर्जी को पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटाया जाए और बोर्ड अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल की समीक्षा की जाए। साथ ही 6 नवंबर को जारी सदस्य सचिव की नियुक्ति निरस्त करने और पिछले पांच महीनों में दी गई औद्योगिक अनुमतियों, पदोन्नतियों और तबादलों की केंद्रीय स्तर पर जांच कराने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed