फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP's 'Save Democracy' Rally in Bhopal Tomorrow, Rajnath Singh to Lead March

भोपाल में कल भाजपा की शक्ति प्रदर्शन पदयात्रा, नड्डा-मोहन यादव होंगे शामिल; एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

Tue, 03 Nov 2026 07:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 07:29 PM IST
सार

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा बुधवार को भोपाल में विशाल पदयात्रा निकालकर ताकत दिखाएगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की मौजूदगी में करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
MP: BJP's 'Save Democracy' Rally in Bhopal Tomorrow, Rajnath Singh to Lead March
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा बुधवार को भोपाल में बड़ी पदयात्रा निकालने जा रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल शामिल होंगे। पार्टी ने इस आयोजन के जरिए राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की है। पदयात्रा में करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। पदयात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर स्थित अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होगी और रोशनपुरा तक पहुंचेगी। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट: विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 23,300 करोड़ रुपये से ज्यादा, जंगलों से लेकर सिंचाई तक बजट मंजूर
विज्ञापन

 
समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी पर जोर
भाजपा इस पदयात्रा में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटी है। आयोजन में महिलाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों को भी शामिल करने की तैयारी है। पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संदेश लेकर पदयात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी के चलते इस पदयात्रा को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा राजधानी से प्रदेशभर में राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: नए DSP को CM मोहन यादव की नसीहत- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करें, 2029 तक ड्रग्स का सफाया करें

एसआईआर और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी
भाजपा इस अभियान के जरिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है। इससे पहले इंदौर और जबलपुर में भी इसी अभियान के तहत पदयात्राएं निकाली जा चुकी हैं।  

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed