फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet: Rs 23,288 Crore Projects Approved, 15 Satellite Towns to Be Developed

MP Cabinet: 23 हजार 288 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 18 नवंबर को गांधी सागर में होगी कैबिनेट

Tue, 03 Nov 2026 02:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 23,288 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को जारी रखने की मंजूरी दी है। साथ ही बैठक में जानकारी दी गई कि 18 नवंबर को गांधी सागर में कैबिनेट बैठक होगी। 

विज्ञापन
MP Cabinet: Rs 23,288 Crore Projects Approved, 15 Satellite Towns to Be Developed
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। कैबिनेट में 23 हजार 288 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की निरंतरता की मंजूरी दी हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप लोग खरीदारी में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
विज्ञापन


15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित होंगे
प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित अर्बन डेवलपमेंट कार्यक्रम में भी इसका उल्लेख किया था। सरकार का उद्देश्य शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करना और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर शहरी सुविधाएं विकसित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो

ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री निशुल्क कराई जा रही है। अब तक करीब 15 लाख रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत करीब 60 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं, वहां धनतेरस पर दीपावली मनाई जाए। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में आज: कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा, सफाईकर्मियों का प्रदर्शन और डीएसपी की दीक्षांत परेड


18 नवंबर को गांधी सागर में होगी कैबिनेट
मध्यप्रदेश की अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर में प्रस्तावित है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। बैठक में किसान कल्याण वर्ष और उद्योग वर्ष को ध्यान में रखते हुए कृषि और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: 1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली, अब ऑफिस बॉय से मैनेजर तक को एडमिशन का टारगेट

2 हजार नीलगाय और हिरण दूसरी जगह शिफ्ट
किसानों को नीलगाय और हिरण से होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि बोमा पद्धति से करीब 2 हजार नीलगाय और हिरण को शिफ्ट किया गया है। इस पद्धति की ट्रेनिंग अफ्रीका के विशेषज्ञों ने दी है।

15 नवंबर को तीन स्थानों पर होंगे बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम
जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को प्रदेश में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश में तीन स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक होगी।

भोपाल की रैली में शामिल होंगे राजनाथ सिंह
मंत्री ने बताया कि भोपाल में होने वाली भाजपा की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इसमें मौजूद रहेंगे। रैली में प्रदेशभर से आम लोगों और महिलाओं की भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed