{"_id":"6aeab19d6fa7f9bef20d78ef","slug":"bhopal-before-five-deaths-narendra-was-allegedly-trapped-in-blackmail-and-debt-family-accuses-two-women-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: पांच मौतों से पहले ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के जाल में उलझा था नरेंद्र,दो महिलाओं पर परिजनों ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: पांच मौतों से पहले ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के जाल में उलझा था नरेंद्र,दो महिलाओं पर परिजनों ने लगाए आरोप
Wed, 04 Nov 2026 09:46 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:46 AM IST
सार
भोपाल के मालीखेड़ी में पांच लोगों की मौत के मामले में नरेंद्र साहू की आर्थिक और निजी जिंदगी से जुड़े नए पहलू सामने आए हैं। परिजनों ने दो महिलाओं पर ब्लैकमेलिंग और परेशान करने के आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस कर्ज, सूदखोरी और पांच लाख रुपये के कथित बकाया वेतन के एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पांच मौतों के पीछे ब्लैकमेलिंग और कर्ज की कहानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में अब नरेंद्र साहू की जिंदगी से जुड़े ऐसे पहलू सामने आ रहे हैं, जो इस सामूहिक हत्याकांड और आत्महत्या की गुत्थी को और उलझा रहे हैं। मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले नरेंद्र के पीछे पुलिस को आर्थिक तंगी के साथ ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के संभावित कनेक्शन भी मिले हैं। परिजनों ने दो महिलाओं पर नरेंद्र को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि नेहा नाम की महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जबकि सिमर नाम की महिला से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसके अलावा नरेंद्र के एक दोस्त से ब्याज पर रकम लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इन आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ, आर्थिक लेनदेन और मोबाइल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
इस मामले में एक और अहम पहलू नरेंद्र की आर्थिक स्थिति में आया बड़ा बदलाव है। परिजनों के मुताबिक, कभी होटल में सालाना 10 लाख रुपये के पैकेज पर हेड शेफ की नौकरी करने वाला नरेंद्र पहले वेतन नहीं मिलने, फिर कारोबार में नुकसान और लगातार बढ़ते कर्ज के कारण आर्थिक संकट में घिरता चला गया। मकान बेचने के बाद भी उस पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज बाकी था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आर्थिक दबाव, कथित ब्लैकमेलिंग और निजी संबंधों से जुड़ी परेशानियों ने घटनाक्रम में क्या भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें- एमपी: IAS अनिरुद्ध मुखर्जी पर MPPCB में पांच महीने तक अवैध रूप से अध्यक्ष बने रहने का आरोप, FIR की मांग
विज्ञापन
दो महिलाओं से संपर्क, ब्लैकमेलिंग और पैसों के विवाद की जांच
नरेंद्र के जीजा दीपक ने पुलिस को दिए बयान में दो महिलाओं से उसके संपर्क और विवाद की जानकारी दी है। परिजनों के मुताबिक, सीहोर की रहने वाली नेहा नाम की महिला नरेंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी। वहीं, सिमर नाम की दूसरी महिला से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। परिजनों का आरोप है कि दोनों की वजह से नरेंद्र परेशान रहता था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन आरोपों के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और महिलाओं की ओर से क्या पक्ष है। पुलिस अब दोनों महिलाओं से नरेंद्र के संबंध, उनके बीच हुई बातचीत और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम ने पुलिस अफसरों की लगाई क्लास, बोले- अवैध शराब, रेत और ड्रग्स का कारोबार बिल्कुल नहीं चलेगा
10 लाख के पैकेज पर था हेड शेफ, पांच लाख वेतन बकाया
परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले तक नरेंद्र की आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं थी। वह दो साल पहले आईएसबीटी स्थित एक होटल में हेड शेफ के पद पर काम करता था। उसे सालाना करीब 10 लाख रुपये का पैकेज मिला था। जीजा दीपक के अनुसार, होटल संचालक चिंटू ने शुरुआती दिनों में नियमित वेतन दिया, लेकिन करीब एक साल बाद भुगतान में देरी होने लगी। नौकरी छोड़ने के समय नरेंद्र का लगभग पांच महीने का पांच लाख रुपये वेतन बकाया था। परिजनों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उसने होटल का कारोबार शुरू किया, लेकिन नुकसान होने पर उसे बंद करना पड़ा। फिर उसने सेकंड हैंड कारों की खरीद-बिक्री का काम शुरू किया। लगातार कारोबार में उतार-चढ़ाव के कारण उसकी आर्थिक मुश्किलें बढ़ती चली गईं।
ये भी पढ़ें- MP: मामे खान के 'केसरिया बालम' और सूफियाना गीतों ने बांधा समां, लोक-जनजातीय नृत्यों के साथ राज्योत्सव का समापन
मकान बेचने के बाद भी 25 लाख का कर्ज, दोस्त से लिया था ब्याज पर पैसा
नरेंद्र ने आर्थिक जरूरतों के लिए एक्सिस बैंक से भी लोन लिया था। कर्ज का दबाव बढ़ने पर उसे अपना मकान तक बेचना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद करीब 25 लाख रुपये का कर्ज बाकी रह गया था। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि नरेंद्र ने अपने दोस्त देवा से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि उसने बैंक और निजी लोगों से कुल कितनी रकम ली थी, कितनी राशि लौटाई और उस पर ब्याज का कितना बोझ था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कर्ज वसूली को लेकर किसी ने उस पर दबाव बनाया था या नहीं।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
मोबाइल फोन से खुल सकती है ब्लैकमेलिंग और लेनदेन की कहानी
डीसीपी जोन-4 के एसीपी शशांक जैन के अनुसार, परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद उनके द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। सूखी सेवनिया क्षेत्र में जब्त नरेंद्र का मोबाइल फोन अभी पुलिस को नहीं मिला है। मोबाइल मिलने के बाद उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल जानकारियों से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि घटना से पहले नरेंद्र किन लोगों के संपर्क में था और किनसे उसकी बातचीत हुई थी। मामले में छोला मंदिर और सूखी सेवनिया पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही हैं। मां, पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के मामले में छोला मंदिर पुलिस हत्या के प्रकरण की जांच आगे बढ़ाएगी, जबकि नरेंद्र की मौत के मामले में सूखी सेवनिया पुलिस मर्ग जांच कर रही है। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिन पर परिजनों ने कर्ज, ब्लैकमेलिंग या अन्य तरीकों से नरेंद्र को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।