फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP's Sarang Takes Dig at Rahul Gandhi, Says He Is Coming for 'Political Tourism'

मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज, मंत्री सारंग बोले-पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आ रहे हैं

Thu, 01 Oct 2026 11:50 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 01 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले भाजपा ने उनके दौरे और बयानों को लेकर हमला बोला है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ‘राजनीतिक पर्यटन’ के लिए आ रहे हैं और विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें जिम्मेदारी और गंभीरता दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
MP: BJP's Sarang Takes Dig at Rahul Gandhi, Says He Is Coming for 'Political Tourism'
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ के लिए आ रहे हैं और उन्हें अपने बयानों में गंभीरता और परिपक्वता दिखानी चाहिए। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां देश की संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं पर बिना आधार सवाल उठाते हैं। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी को राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील घटनाओं को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बयान में उन पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप भी लगाया गया। साथ ही कहा गया कि वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें अपने बयानों और व्यवहार में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। भाजपा ने राहुल गांधी के इंदौर में दिए गए एक बयान का भी हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ‘मां जैसे पवित्र रिश्ते’ का मजाक उड़ाया। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी देश और विदेश में अपने बयानों के जरिए भारत के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल गांधी क्यों जा रहे बालाघाट? जागला से एमपी की आदिवासी सियासत को कितना बड़ा संदेश
विज्ञापन


आज बालाघाट आएंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र के जागला गांव पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।  राहुल गांधी का यह मध्यप्रदेश में 13 दिन के भीतर दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितंबर में प्रदेश के दौरे पर आए थे। बालाघाट दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां की हैं। राहुल गांधी का कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्र में है। वे प्रभावित परिवारों से मुलाकात के अलावा स्थानीय लोगों से भी संवाद कर सकते हैं। कांग्रेस की ओर से इस दौरे को संवेदनशील मामले में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: बालाघाट में बीमारी के बीच 57 मेडिकल टीमों का ऑपरेशन, 50 गांवों में 43 हजार लोगों की जांच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed