फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bhopal Police Suspended After Gambling Raid, SHO Among 3 Actioned; Over Rs 2 Lakh Seized

मध्यप्रदेश: भोपाल में पुलिस ही करा रही थी जुए का खेल! थाना प्रभारी समेत 3 निलंबित, दो लाख से ज्यादा जब्त

Wed, 16 Sep 2026 05:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 16 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि मौके से दो लाख रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त हुई।
 

विज्ञापन
MP: Bhopal Police Suspended After Gambling Raid, SHO Among 3 Actioned; Over Rs 2 Lakh Seized
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी भोपाल में जुए के अड्डे पर एसीपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों से दो लाख रुपये से ज्यादा की नकदी भी जब्त की गई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक बाजार इलाके में लंबे समय से जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद जुआ लगातार चलने की बात सामने आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’, एक तीर से कई निशाने साधेंगे राहुल गांधी, जानें इंदौर को ही क्यों चुना?
विज्ञापन


एसीपी के नेतृत्व में छापा, मौके पर मिले जुआरी
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसीपी संतोष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौक बाजार क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की। छापे के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई कि जुए का अड्डा इतने समय से कैसे संचालित हो रहा था और स्थानीय पुलिस ने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का जवाब: बोले- बैरिस्टर हो, बदतमीजी की भाषा छोड़ो; फिर कही ये बात

जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर गिरी गाज
जांच में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गोड़ को निलंबित कर दिया गया। उनके साथ संबंधित क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक राकेश गुर्जर और बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जुआ चलने और स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को निलंबन की कार्रवाई का आधार माना गया है। 

ये भी पढ़ें- हर गांव-वार्ड में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’: सीएम बोले- PM मोदी के जन्मदिन पर MP में दीपावली जैसा उत्सव

जुआ अड्डे को किसका संरक्षण? जांच शुरू
कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चौक बाजार में चल रहे जुए के अड्डे से कौन-कौन लोग जुड़े थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अड्डे का संचालन कौन कर रहा था और उसे किस का संरक्षण हासिल था।। अब जांच का फोकस जुआ खेलने वालों से आगे अड्डा चलाने वालों और उसके पीछे जुड़े लोगों तक पहुंचने पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed