फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Tata Memorial's chemotherapy unit launched in Vidisha; patients will no longer need to travel

मध्यप्रदेश: विदिशा में टाटा मेमोरियल की कीमोथेरेपी यूनिट शुरू, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा मुंबई

Mon, 07 Sep 2026 09:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 07 Sep 2026 09:03 PM IST
सार

विदिशा और आसपास के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की शुरुआत होने जा रही है। अब कीमोथेरेपी के लिए उन्हें बार-बार भोपाल, दिल्ली या मुंबई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, क्योंकि विदिशा मेडिकल कॉलेज में टाटा मेमोरियल सेंटर की मदद से डे-केयर यूनिट शुरू हो रही है। 8 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान, डॉ. जितेंद्र सिंह और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में यूनिट का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tata Memorial's chemotherapy unit launched in Vidisha; patients will no longer need to travel
विदिशा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने वाले विदिशा और आसपास के मरीजों के लिए राहत की खबर है। विदिशा मेडिकल कॉलेज में टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की मदद से तैयार की गई कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट 8 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में होगा। अब तक कीमोथेरेपी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के लिए कई मरीजों को भोपाल, दिल्ली या मुंबई तक जाना पड़ता था। नई यूनिट शुरू होने के बाद विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने शहर के नजदीक ही कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। इससे इलाज के साथ यात्रा, रहने और आने-जाने पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?
विज्ञापन


टाटा मेमोरियल के विशेषज्ञों से मिलेगा मार्गदर्शन
यह यूनिट टाटा मेमोरियल सेंटर के सहयोग से तैयार की गई है। यहां कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और इलाज से जुड़ा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। टाटा मेमोरियल के निदेशक और एम्स भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यूनिट की खासियत यह होगी कि मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए भर्ती रहने के बजाय डे-केयर व्यवस्था के तहत उपचार दिया जा सकेगा। हालांकि, मरीज की बीमारी और चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर इलाज का तरीका डॉक्टर तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: हादसा देखा तो रुक गया शिवराज का काफिला, घायल की मदद के लिए खुद सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री


गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा
कैंसर का इलाज लंबे समय तक चलने वाला होता है। ऐसे में बार-बार दूसरे शहरों की यात्रा करना मरीज और परिवार दोनों के लिए मुश्किल होता है। खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले परिवारों के लिए इलाज के साथ यात्रा और रहने का खर्च भी बड़ी चुनौती बन जाता है। विदिशा में यह सुविधा शुरू होने से जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों का समय और खर्च दोनों बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य

शिवराज की पहल से विदिशा को मिली सुविधा
विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान की पहल पर इस यूनिट को शुरू करने की दिशा में काम किया गया। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े, यही इस पहल का उद्देश्य है। चौहान के मुताबिक कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी। उनका जोर इस बात पर है कि इलाज की सुविधा मरीजों के घर के जितना संभव हो सके उतना नजदीक उपलब्ध हो। 

ये भी पढ़ें-  त्विषा केस: भोपाल एम्स ने जिन चोटों को बताया एंटी-मॉर्टम, दिल्ली एम्स ने परिवहन के दौरान लगी चोट कैसे माना?

दोपहर एक बजे होगा उद्घाटन
कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का शुभारंभ 8 सितंबर को विदिशा मेडिकल कॉलेज के एलटी-2 सभागार में दोपहर एक बजे होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और चिकित्सक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यूनिट के शुरू होने के बाद इसका वास्तविक लाभ कितने मरीजों को मिलेगा और यहां प्रतिदिन कितनी क्षमता से उपचार होगा, यह व्यवस्था के संचालन के साथ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed