फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Last chance for admission to NCTE courses: Applications from September 11 to 13, seat allocation on the 17th,

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम मौका: 11 से 13 सितंबर तक आवेदन, 17 को सीट आवंटन, 20 तक जमा होगी फीस

Fri, 11 Sep 2026 07:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 11 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

 एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे और अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 11 से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 16 सितंबर को मेरिट सूची और 17 सितंबर को सीट आवंटन होगा। भौतिक सत्यापन 19 सितंबर तक और प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर है।

विज्ञापन
Last chance for admission to NCTE courses: Applications from September 11 to 13, seat allocation on the 17th,
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शिक्षक शिक्षा से जुड़े एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी कर दी है। शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब तय समय-सीमा में आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रदेश के ई-प्रवेश पोर्टल पर एनसीटीई से जुड़े पाठ्यक्रमों में बीएड, एमएड, पीबीएड, बीएड-एमएड, बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड सहित पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है।
विज्ञापन


13 सितंबर तक ही कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया 11 से 13 सितंबर तक चलेगी। यानी विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए सीमित समय है। आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन 11 से 15 सितंबर तक किया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और निर्धारित समय में जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


16 को मेरिट सूची, 17 सितंबर को सीट आवंटन
दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद 16 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 17 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटित होने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। विद्यार्थियों को आवंटित हेल्प सेंटर पर पहुंचकर मूल दस्तावेजों और टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से 19 सितंबर तक भौतिक सत्यापन
सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 17 से 19 सितंबर तक संबंधित हेल्प सेंटर पर उपस्थित होना होगा। यहां मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया में जरूरी लिंक इनिशिएट करना होगा।

इसलिए सिर्फ मेरिट सूची या सीट आवंटन जारी होना पर्याप्त नहीं होगा। आवंटित सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अगले चरण भी समय पर पूरे करने होंगे।

यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान: जयवर्धन बोले- भाजपा चाहती है अवैध कॉलोनियां कटें, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर बैठे


20 सितंबर तक फीस जमा करना जरूरी
आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 17 से 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। तय अवधि में शुल्क जमा नहीं करने पर विद्यार्थी का प्रवेश मान्य नहीं होगा। इस वजह से सीट आवंटित होने के बाद फीस भुगतान की तारीख का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed