फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal police traffic acp vijay dubey house theft 10 lakh

खाकी के घर सेंधमारी: ट्रैफिक ACP के मकान में घुसे चोर, पुश्तैनी जेवरात-नकदी समेत 10 लाख का माल लेकर फरार

Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये का माल ले गए। अलमारी से लगभग 6 लाख नकद और पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।

विज्ञापन
Bhopal police traffic acp vijay dubey house theft 10 lakh
एसीपी विजय दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के दानिश कुंज-2 इलाके में सुरक्षा के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने सीधे खाकी के पहरे को ही भेद दिया। बदमाशों ने ट्रैफिक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


विडंबना यह है कि जो महकमा शहर भर में आम नागरिकों के घरों में होने वाली चोरियों का पर्दाफाश करने का दावा करता है, आज उसी महकमे के एक जिम्मेदार अधिकारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात के समय एसीपी विजय दुबे कोलार क्षेत्र में ही वीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे, जबकि उनका परिवार उज्जैन गया हुआ था। गुरुवार रात करीब 10 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर बिखरा सामान देखकर चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। शुक्रवार सुबह उन्होंने कोलार थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


कोलार थाना पुलिस के अनुसार बदमाश एसीपी विजय दुबे के घर की अलमारी में रखे लगभग 6 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवरात समेट कर ले गए। बताया जा रहा है कि एसीपी ने कुछ महीने पहले 20 लाख पर्सनल लोन लिया था, जिसकी बची हुई नकदी घर में रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस को शर्तों के साथ मिली राहुल गांधी के आयोजन की अनुमति,दस लाख रुपये किए जमा


संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोलार पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घर से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इस दुस्साहसिक वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

क्या चोरों को पता था कि घर सूना है?
इस वारदात के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बदमाशों को एसीपी के घर के सूने होने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं चोरों ने पहले से मकान की रेकी तो नहीं की थी। परिवार के बाहर होने और एसीपी के ड्यूटी पर जाने की जानकारी बदमाशों को पहले से थी या उन्होंने सामान्य तौर पर सूना मकान देखकर वारदात की, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते बदमाशों को चोरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। चूनाभट्टी एसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि  घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed