फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: BJP hits back at Rahul's Balaghat visit; Rajendra Shukla says he came for 'political tourism'.

मध्यप्रदेश: राहुल के बालाघाट दौरे पर भाजपा का पलटवार, राजेंद्र शुक्ल बोले- ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ करने आए

Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दौरे को राजनीतिक बताया और कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP hits back at Rahul's Balaghat visit; Rajendra Shukla says he came for 'political tourism'.
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दौरा बताया। राजेंद्र शुक्ल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी गंभीरता से मुद्दे उठाने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने के लिए बालाघाट पहुंचे। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी को बालाघाट की मौजूदा स्थिति के साथ कांग्रेस शासनकाल का हिसाब भी देना चाहिए। उन्होंने नक्सलवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बालाघाट लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा। उन्होंने तत्कालीन मंत्री लखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से सवाल किया कि उस दौर में नक्सलवाद से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
विज्ञापन


‘नक्सलवाद खत्म होने के बाद राहुल पहुंचे’
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है। उनके मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शुक्ल ने कहा कि प्रभावित दो विकासखंडों में 45 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। 14 नए आंगनवाड़ी केंद्र और 10 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत की घटना दुखद है और सरकार ने तत्काल स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं बढ़ाईं। ्र 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज, मंत्री सारंग बोले-पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आ रहे हैं

उदय प्रताप बोले- राहुल ने निभाई औपचारिकता
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार घटना के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंची थी। मुख्यमंत्री, मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवारों से मुलाकात कर सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हजारों किलोमीटर दूर से बालाघाट आए और केवल औपचारिकता निभाकर चले गए। उदय प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी ने क्षेत्र के एक स्कूल का भी दौरा किया, जहां बच्चे पढ़ते और शिक्षक पढ़ाते मिले, लेकिन उन्होंने सरकार के काम की सराहना नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के लिए चल रही आहार अनुदान योजना की जानकारी रखनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 2706 केस, 46 हजार किलो नशीला पदार्थ जब्त, सीएम यादव बोले-हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

‘कांग्रेस के 55 साल के शासन का भी हिसाब दें’
उदय प्रताप ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों की मौजूदा समस्याओं पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने लंबे शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालाघाट में नक्सलवाद के दौरान शहीद हुए जवानों और कांग्रेस नेता लखीराम कांवरे के परिवार के प्रति राहुल गांधी ने क्या किया, यह भी जनता जानना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed