Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chhath Puja fervor in Bhopal: A massive surge of devotees gathers to offer 'arghya' to the setting sun; songs

भोपाल में छठ पूजा की धूम: डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत

Sun, 15 Nov 2026 07:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 15 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

भोपाल में छठ महापर्व पर करीब 80 स्थानों पर आयोजन हुए, जबकि नगर निगम ने 54 प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं कीं। प्रेमपुरा, शीतलदास की बगिया और राजेंद्र नगर सहित विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन
Chhath Puja fervor in Bhopal: A massive surge of devotees gathers to offer 'arghya' to the setting sun; songs
घटों पर सूर्य को अर्घ्य पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में छठ पूजा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस बार नगर निगम सीमा में करीब 80 स्थानों पर आयोजन किए गए। इनमें प्रमुख घाटों के साथ कॉलोनियों के पार्क, अस्थायी पूजा कुंड और जलाशय भी शामिल रहे। शीतलदास की बगिया, प्रेमपुरा, एकतापुरी, राजेंद्र नगर, संजीव नगर, अयोध्या नगर का सरयू सरोवर पार्क, बैरागढ़ और सुभाष नगर सहित कई इलाकों में विशेष इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन


प्रेमपुरा घाट पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने दिया अर्घ्य
प्रेमपुरा घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट समित के सचिव चन्द्रभान राय ने बताया कि बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना और ठेकुआ सहित पारंपरिक प्रसाद सजाया गया। छठी मैया के गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन


शीतलदास की बगिया में 2100 दीपों से दीपदान
बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया में छठ पूजा का विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां 2100 मिट्टी के दीपों से दीपदान और 51 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा का आयोजन रखा गया। भोजपुरी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र नगर कोच फैक्ट्री क्षेत्र में भी पूजा
राजेंद्र नगर कोच फैक्ट्री क्षेत्र में भी छठ पूजा की रौनक रही। यहां व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। परिवार के सदस्य पूजा सामग्री लेकर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।


सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारण के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति आस्था, समर्पण और परिवार की खुशहाली की कामना का प्रतीक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed