{"_id":"6b0a7ab7e6754141d20754ef","slug":"mppsc-state-service-exam-2027-new-exam-pattern-negative-marking-syllabus-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सेवा परीक्षा का नया पाठ्यक्रम जारी: नेगेटिव मार्किंग से न्यूनतम अंक की अनिवार्यता तक, जानिए क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सेवा परीक्षा का नया पाठ्यक्रम जारी: नेगेटिव मार्किंग से न्यूनतम अंक की अनिवार्यता तक, जानिए क्या है खास
Sat, 28 Nov 2026 12:25 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2027 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 का नया पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। अब प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा, जबकि सही जवाब पर तीन अंक मिलेंगे। जानें क्या है खास बदलाव...
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)
विस्तार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2027 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 की परीक्षा योजना तथा नया पाठ्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने नए पैटर्न में प्रारंभिक परीक्षा के दौरान गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की है। इसके तहत अब गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक सही उत्तर पर अभ्यर्थी को तीन अंक दिए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए 3R-W पद्धति अपनाई है। इस व्यवस्था के साथ मुख्य परीक्षा के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि परीक्षण के दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के होंगे और प्रत्येक में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प रहेंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा। दोनों प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, दूसरे प्रश्नपत्र में हिंदी भाषा के बोधगम्यता कौशल से जुड़े सवाल केवल हिंदी में ही पूछे जाएंगे और उनका अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध नहीं होगा।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता अंक
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। अनारक्षित वर्ग और अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्नपत्र में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 30 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। राज्य सेवा परीक्षा में सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दूसरा प्रश्नपत्र केवल क्वालिफाइंग रहेगा और इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। वहीं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट तैयार करते समय दोनों प्रश्नपत्रों के अंक जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का अंक गणित
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और इसमें कुल छह अनिवार्य प्रश्नपत्र शामिल होंगे। सामान्य अध्ययन के पहले चार प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा। पांचवां प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं व्याकरण का 200 अंकों का होगा, जिसके लिए दो घंटे दिए जाएंगे। छठा प्रश्नपत्र हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन का 100 अंकों का होगा और इसके लिए ढाई घंटे तय किए गए हैं। मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। इसमें भी अनारक्षित वर्ग को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणियों को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
मुख्य परीक्षा के बाद विज्ञापित पदों की संख्या के श्रेणीवार तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी पात्रता मिलेगी। साक्षात्कार 185 अंकों का होगा और इस तरह अंतिम चयन प्रक्रिया कुल 1685 अंकों के आधार पर पूरी की जाएगी।
उत्तर कुंजी और आपत्तियों से जुड़े नियम
प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग अपनी वेबसाइट पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नों तथा उनके उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियां केवल ऑनलाइन पोर्टल पर स्वीकार की जाएंगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क और पोर्टल शुल्क भुगतान करना होगा।
आयोग के नियमों के अनुसार यदि हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों के अनुवाद में कोई अंतर होता है तो केवल हिंदी संस्करण ही मान्य होगा। किसी प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही पाए जाने पर सभी सही विकल्पों को मान्यता मिलेगी। यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता तो उस प्रश्न को हटा दिया जाएगा और उसके पूरे अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे।