फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Parking a vehicle on the VIP siding of the railway station proved costly for the train manager, the co

Bhopal: रेलवे स्टेशन के VIP साइडिंग पर वाहन खड़ा करना ट्रेन मैनेजर को पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया आर्थिक दंड

Wed, 09 Jul 2025 09:23 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 09 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र गाड़ी चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक रेलकर्मी वीआईपी एरिये में कार लेकर घुस गया।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने दोषी पाए जाने पर 2000 का आर्थिक दंड आरोपित किया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Parking a vehicle on the VIP siding of the railway station proved costly for the train manager, the co
वीआईपी एरिया में कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र गाड़ी चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक रेलकर्मी वीआईपी एरिया में कार लेकर घुस गया। उसने बीना एंड पर बने वीआईपी रास्ते का इस्तेमाल कर कार सीधे इंजीनियरिंग साइडिंग प्लेटफॉर्म पर पार्क कर दी। घटना रविवार रात की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया है। अब स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई कार्रवाई के तहत एक रेलकर्मी द्वारा रेलवे नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं।  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रेल अधिनियम की धारा 159, 145 तथा 147 के अंतर्गत रेसुब पोस्ट भोपाल पर अपराध के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। उसी दिन आरोपी ट्रेन मैनेजर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने दोषी पाए जाने पर 2000 का आर्थिक दंड आरोपित किया।
विज्ञापन





अनुशासनहीनता की श्रेणी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह वाहन जितेश कुमार यादव, ट्रेन मैनेजर  मुख्यालय भोपाल द्वारा गार्ड लॉबी से वाहन मोड़ते समय वीआईपी रैंप की दिशा में लाकर वहां खड़ा किया गया था। यह कृत्य रेलवे परिसर में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी ट्रेन मैनेजर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने दोषी पाए जाने पर 2000 का आर्थिक दंड आरोपित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-तैरते-तैरते फूलने लगी सांसें, डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था कलियासोत डैम
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे परिसर की गरिमा एवं सुरक्षा को सर्वोपरि
सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल रेलवे परिसर की गरिमा एवं सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इस प्रकार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि रेलवे परिसर में नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे

यह भी पढ़ें-एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व में ली अंतिम सांस, 100+ थी उम्र

अब सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करेंगे
जानकारी के लिए बतादें कि प्लेटफॉर्म नंबर पर यह रास्ता आमतौर पर वीआईपी मूवमेंट, रेलवे अधिकारियों या लॉबी स्टाफ के लिए प्रयोग में लाया जाता है। यहां कोई स्थायी बैरियर या सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। आरपीएफ ने यह स्पष्ट किया है कि रेलवे अब सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करेगा। चाहे आम नागरिक हो या रेलवे का कर्मचारी, प्लेटफॉर्म क्षेत्र में बिना अनुमति वाहन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed