{"_id":"686d544f36b5bd5d46012925","slug":"bhopal-news-a-young-man-who-went-to-visit-kaliyasot-dam-with-his-friends-died-by-drowning-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: तैरते-तैरते फूलने लगी सांसें, डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था कलियासोत डैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: तैरते-तैरते फूलने लगी सांसें, डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था कलियासोत डैम
Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
सार
तैराकी के दौरान उसकी सांसें फूलने लगीं और दोस्त के सहारे बाहर निकलने की कोशिश में वह डूब गया। हादसे का वीडियो दोस्तों ने रिकॉर्ड किया था, जो अब पुलिस के पास है। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलियासोत डैम में मंगलवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक को तैरना आता था, वह तीन दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। तैरते समय युवक की सांसें फूलने लगीं तो वह अपने दोस्त के सहारे बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई है। युवक की बहन दुबई में रहती है, वह भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन
रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय विशाल नारायण नायडू एक निजी कंपनी में कार्य करता है और भोपाल से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। विशाल मूलतः दक्षिण भारत का रहने वाला था। उसकी दुबई में जॉब करती है। करोंद क्षेत्र में रहने वाला विशाल नायडू तीन दोस्तों के साथ कलियासोत डैम घूमने गया था। वह घूमने के साथ तैरना शुरू कर दिया। चूंकि विशाल को पहले से तैरना आता था, इसलिए वह शुरू में कंफर्ट था। विशाल के दोस्तों को तैरना नहीं आता। एक दोस्त उसके तैरने का वीडियो बना रहा था। यह वीडियो भी पुलिस को मिला है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि विशाल पानी में कूदने के बाद करीब 40 सेकंड तक तैरने के बाद डूबता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा होकर देख रहा था। इतने में दूसरा दोस्त कहने लगा कि विशाल की सांसें फूल रही हैं, उसे पकड़ो। यह सुनते ही विशाल का पानी में खड़ा दोस्त कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, इसी बीच विशाल डैम में डूब गया। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका है। थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि दुबई से भोपाल के लिए बहन रवाना हो चुकी है। बहन के भोपाल आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
