फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP Congress will give training to workers on the lines of Sarvodaya, they will learn modern technology

Bhopal: MP कांग्रेस सर्वोदय की तर्ज पर कार्यकर्ताओं को देगी ट्रेनिंग, सीखेंगे आधुनिक तकनीकी,बीजेपी ने ली चुटकी

Mon, 12 May 2025 05:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 12 May 2025 05:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों को सर्वोदय की तर्ज पर आवासीय प्रशिक्षण देगी। अगले महीने 9 से 15 जून के बीच दो से तीन दिन का यह आवासीय प्रशिक्षण होगा।
 

विज्ञापन
Bhopal: MP Congress will give training to workers on the lines of Sarvodaya, they will learn modern technology
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस को चुनावों में लगातार मिलती हार के चलते अब पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस अपने विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों को सर्वोदय की तर्ज पर आवासीय प्रशिक्षण देगी। अगले महीने 9 से 15 जून के बीच दो से तीन दिन का यह आवासीय प्रशिक्षण होगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण लेने वाले विधायकों, जिला अध्यक्षों सहित सभी नेताओं को एक निश्चित राशि बतौर पार्टी के पास जमा करनी होगी। कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कसा तंज
भोपाल हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मारती हुई कांग्रेस, गिरती हुई कांग्रेस, लड़खड़ाती कांग्रेस, विचलित कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के उपहास करने वाली कांग्रेस है। जिनके लीडर मजे में कार्यकर्ता परेशान रहे। चाहे जो प्रशिक्षण कर ले जाए, इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र बदल गया है, ये सोनिया गांधी वाली कांग्रेस है, विदेशी मूल की कांग्रेस है। यह प्रशिक्षण देकर सिर्फ माहौल बिगाड़ना जानते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दिग्विजय कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल में दिखाएंगे फिल्म फुले,जीतू पटवारी,उमंग सिंघार होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आयोजित हो रहा प्रशिक्षण शिविर 
जानकारी के लिए बतादें कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ट्रेनिंग डिपार्टमेंट केय चीफ सचिन राव और एमपी कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग द्वारा ये ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया जाएगा। दरसअल पार्टी के कार्यकर्ताओं को आइडियोलॉजी के आधार पर जोड़ने के लिए विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबसे पहले होने वाली ट्रेनिंग में कांग्रेस पार्टी के इतिहास, राजनीतिक सफरनामे से लेकर वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को ये बताया जाएगा कि वर्तमान में एआई के युग में फेक न्यूज और कंटेंट और फैक्ट को कैसे पहचानें। विरोधी दल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दुष्प्रचार को रोकने के तौर तरीके भी बताए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, एक छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed