फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Young doctor dies in bus accident at Banganga intersection

MP News: बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूल बस ने आधा दर्जन वाहनों को लिया चपेट में, डॉक्टर युवती की मौत, तीन गंभीर

Mon, 12 May 2025 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 May 2025 11:47 PM IST
सार

भोपाल में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत और कई लोग घायल हो गए, जब एक निजी स्कूल की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर कई वाहनों को कुचलती चली गई। हादसे की जांच में सामने आया कि बस का फिटनेस, बीमा और पंजीयन खत्म हो चुका था, इसके बावजूद वह सड़कों पर दौड़ रही थी।

विज्ञापन
MP News: Young doctor dies in bus accident at Banganga intersection
भोपाल में स्कूल बस ने वाहन चालकों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा चौराहे की ओर उतर रही एक निजी स्कूल की बस के सोमवार को अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने एक कार व पांच से अधिक दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट ले लिया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का फिटनेस व पीयूसी खत्म हो चुका था, फिर भी वह सड़क पर चल रही थी। इसे लेकर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है, वहीं बस के चालक और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शॉर्ट-सर्किट से व्यापारी के घर में लगी आग, सामान जलकर खाक, दो दिन पहले ही खरीदा था दुकान का सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने आगे चल रहे दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बीएएमएस डॉक्टर आयशा खान (28) की मौत की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक बस चालक भी फरार हो गया था। साथ ही घायल भी अस्पताल पहुंच चुके थे।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन, पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित

जेपी अस्पताल से इंटर्नशिप कर रही थी
टीटी नगर थाने की टीआई सुधीर अरजरिया के अनुसार एक डॉ. आयशा खान मुल्ला कॉलोनी की रहने वाली थी। वह जेपी हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। हादसे के वक्त वह अस्पताल से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि स्कूल बस शादी समारोह के लिए बाहर भेजी गई थी। इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

बिना फिटनेस दौड़ रही थी बस, आरटीओ नपे
बस के फिटनेस, बीमा और पंजीयन दस्तावेजों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के आदेश पर हुई। जांच में सामने आया है कि जिस बस से हादसा हुआ, वह बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चल रही थी। साथ ही उसका बीमा और पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर मुख्यालय आयुक्त भोपाल संभाग में अटैच किया गया है। 

स्कूल और बस संचालक तलब
बताया गया है कि यह बस रामनंद पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी थी। स्कूल के संचालक प्रदीप पांडेय ने 21 अप्रैल 2024 को बैरसिया के प्रवेश नागर को यह बस बेची थी। पुलिस ने पांडेय और प्रवेश नागर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में बस चालक और उसके संचालक नागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में पांच व्यक्तियों को रेड क्रॉस से 10-10 हजार की आरंभिक सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed