फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rahul Gandhi gave training to MP Congress district presidents, protest outside Congress headquarters

Bhopal: राहुल गांधी ने एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

Sun, 24 Aug 2025 08:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 24 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस के हाल ही में नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की रविवार को दिल्ली में पहली ट्रेनिंग हुई। इसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए जिला अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने की सीख दी।

विज्ञापन
Bhopal: Rahul Gandhi gave training to MP Congress district presidents, protest outside Congress headquarters
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की रविवार को दिल्ली में पहली ट्रेनिंग हुई। इसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए जिला अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने की सीख दी। वहीं, दूसरी तरफ कई जिलों में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन दिल्ली में भी हुआ।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया कि पार्टी और संगठन को कैडर मजबूत करना है। उन्होंने कैडर मैनेजमेंट विषय पर नए जिला अध्यक्षों को टिप्स दिए। इस दौरान जिला अध्यक्षों को तीन महीने के भीतर जिले और ब्लॉक स्तर पर टीम बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्षों तीन महीने में बनानी होगी अपनी टीम
शुरूआत में पूर्व आईएएस अफसर और कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट से जुडे़ शशिकांत सेंथिल ने एक प्रजेंटेशन के जरिए संगठन सृजन अभियान का रोडमैप समझाया। सेंथिल ने जिला अध्यक्षों को बताया कि इस अभियान में जिस तरह से एक लंबी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जिला अध्यक्षों का चयन हुआ है, उसी प्रकार से जिले-ब्लॉक की टीम बनानी है। तीन महीनों में जिला अध्यक्षों को जिले की कार्यकारिणी और ब्लॉक, मंडलम सेक्टर तक की टीम बनानी होगी।



इंदौर जिला अध्यक्ष वानखेड़े की नियुक्ति का विरोध
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के बाहर इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की नियुक्ति को लेकर विरोध किया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूसरे जिले के नेता को इंदौर का नया जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें, भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन समेत कई जिलों में नियुक्ति को लेकर विरोध की तस्वीर सामने आ चुकी है।

जिला अध्यक्षों ने दोहराया संकल्प
मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर हाल में संघर्ष करेंगे। भाजपा की वोट चोरी की साजिशों को बेनकाब करेंगे और जनता के विश्वास की लड़ाई को जीतेंगे। टीम मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष प्रत्येक कांग्रेस सिपाही के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आज की बैठक ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।


यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएस अनुराग जैन को भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री से जुड़ा है मामला

हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और सभी जिला अध्यक्ष एक दिन पहले शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इसकी जानकारी पटवारी ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा हम ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई "टीम मध्य प्रदेश" कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रही है! जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए भी हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे! प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने संकल्प लिया! हम मिलकर लड़ेंगे, हर हाल में जीतेंगे! दिल्ली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी जिलाध्यक्षों ने एआईसीसी ऑफिस का भ्रमण कर पूरी कार्यपद्धति समझी। इसके बाद मप्र कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों को हरीश चौधरी ने डिनर दिया।


यह भी पढ़ें- MP के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 34.2 इंच गिरा पानी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed