फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain alert in 16 districts of MP today, 34.2 inches of water has fallen so far, weather will

Mp weather: MP के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 34.2 इंच गिरा पानी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sun, 24 Aug 2025 07:44 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 24 Aug 2025 07:44 AM IST
सार

एमपी में अगले 24 घंटे में उज्जैन संभाग के नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain alert in 16 districts of MP today, 34.2 inches of water has fallen so far, weather will
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने काी वजह से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को  20 जिलों में बारिश हुई ।प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। 2.8 इंच पानी और गिरते ही सीजन की बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला और अशोकनगर में आंकड़ा 50 इंच से ज्यादा है।
विज्ञापन



आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उज्जैन संभाग के नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का अनुमान जताया है। यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,सीधी में पौने 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन के लिए अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए हो रही लगातार तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले तीन दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएस अनुराग जैन को भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed