{"_id":"6ad25aa54defcc8d560f4b20","slug":"madhya-pradesh-cm-yadav-warns-of-action-for-negligence-in-grievance-redressal-issues-directives-in-morena-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मुरैना में सीएम यादव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मुरैना में सीएम यादव ने दिए निर्देश
Fri, 16 Oct 2026 10:41 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में अधिकारियों को जनसमस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने और लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देने, किसानों की आय बढ़ाने और जिले के पांच खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा में करें। शिकायतों का समाधान शुरुआती स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कामकाज में लापरवाही या रिपोर्ट में अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुरैना कलेक्ट्रेट में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर जिले को विकास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए स्थानीय जरूरतों और संसाधनों के अनुसार योजनाएं तैयार की जाएं। विकास कार्यों का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए और नवाचार करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को पहले से प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि उद्योग शुरू होने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। मुरैना में फूड पार्क विकसित करने और पराली से औद्योगिक उत्पाद बनाने वाली इकाइयों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
ये भी पढ़ें- भोपाल: सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुईं शिवानी शर्मा ने अंगदान से बचाई तीन लोगों की जान, गांव में गार्ड ऑफ ऑनर
दुग्ध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने गांवों में दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समितियों से जोड़ने और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की बात कही। पर्यटन, वेलनेस सेंटर और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री ने मुरैना के पांच खिलाड़ियों से संवाद किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना, आवास योजना के बिलों में गड़बड़ी, राष्ट्रीय परिवार सहायता और नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी पर शिकायत का समय पर निराकरण नहीं होने के मामले में लघु शास्ति लगाने के निर्देश भी दिए।