फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Collector is getting the shooters participating in sports competitions investigated, asked for empty c

Bhopal: कलेक्टर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले शूटरों की करा रहे जांच,मांगे 10 साल के कारतूस के खाली खोके

Tue, 26 Aug 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बडी संख्या मे शुटरों को स्वीकृत शस्त्र लायसेंसियों के दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच कराई जा रही है। पिछले 2 दिन में कुल 32 शूटर्स ने बैरागढ़ एसडीएम ऑफिस में वैरिफिकेशन कराया।

विज्ञापन
Bhopal: Collector is getting the shooters participating in sports competitions investigated, asked for empty c
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बडी संख्या मे शुटरों को स्वीकृत शस्त्र लायसेंसियों के दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच कराई जा रही है। पिछले 2 दिन में कुल 32 शूटर्स ने बैरागढ़ एसडीएम ऑफिस में वैरिफिकेशन कराया। 28 और 29 अगस्त को भी उन्हें वैरिफिकेशन कराना होगा। वैरिफिकेशन के दौरान ही शूटर्स से जानकारी भी ली गई। जैसे- हथियार कब और कहां से खरीदे? कारतूस कहां से खरीदे? कहां चलाए? इन सबका 5 से 10 साल का रिकॉर्ड मांगा गया। 10 साल के कारतूस के खाली खोके भी मांगे गए हैं। बुधवार को सरकारी छुट्टी होने से वैरिफिकेशन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



शूटर्स से ये जानकारी मांगी

1- शस्त्र लायसेंस के साथ मंजूर शस्त्र लायसेंस पर स्वीकृत व दर्ज कुल शस्त्रों की संख्या कितनी है।
2- शस्त्र लायसेंसी द्वारा पिछले 10 वर्ष अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से किस-किस शूटिंग रेंज में कितने दिन प्रैक्टिस की।
3- शूटिंग रैंज में शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान अभी तक कुल कितने कारतूस का उपयोग किया गया।
4- पिछले 10 साल अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से कुल कितने कारतूस, किनके माध्यम से इंपोर्ट कर नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया या वैध शस्त्र डीलर से किस दिनांक को खरीदे गए।
विज्ञापन



खाली खोके जमा करने के विवरण
नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया एवं वैध शस्त्र डीलर से कब-कब कारतूस उपभोग के बाद खाली खोके जमा करने के विवरण के लिए शस्त्र लायसेंसी को आहूत किया गया था। शस्त्र लायसेंसी पिछले 10 वर्ष अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया नई दिल्ली एवं मप्र स्टेट रायफल एसोसिएशन मप्र द्वारा कब-कब हुई शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान



वैरिफिकेशन में कई जानकारी आई सामने
दो दिन हुए वैरिफिकेशन में कई जानकारी सामने आई है। जैसे- कई शूटर्स का मूल लायसेंस सेल्फ डिफेंस के लिए है। सेल्फ डिफेंस होकर उनके पास एक या फिर दो शस्त्र है और बाद में उनके द्वारा स्पोटर्स कैटेगिरी में भी उसी लायसेंस में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 4 शस्त्र ले लिए गए हैं। इसके साथ जो एम्युनेशन का कोटा स्पोर्टस कैटेगिरी में है, उसका प्रयोग सेल्फ डिफेंस के लिए किया जा रहा है। कई ऐसे शूटर्स हैं, जिन्होंने लंबे समय से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। फिर भी स्पोर्ट्स कैटेगिरी के अंदर शस्त्र एवं एम्युनेशन को अपने पास रखे हुए हैं। कई ऐसे शूटर्स भी हैं, जिन्होंने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और आज तक अपने लायसेंस पर किसी प्रकार के कारतूस को खरीदना नहीं दर्शाया है, जबकि जब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया होगा तो एम्युनेशन का प्रयोग भी किया गया होगा। जिसका उल्लेख नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-1060 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र बांटे, सीएम बोले- एमपी देश की विद्युत आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर रहा

वैधानिक कार्रवाई शारीक बुखारी के विरुद्ध की गई
इसके अलावा 19 अगस्त-25 को भोपाल में थाना परवलिया अंतर्गत रसूलिया पठार में एक अवैध शूटिंग रेंज में फायरिंग कराए जाने को लेकर एसपी देहात को उक्त संबंध में प्रकरण कायमी के लिए लेख किया गया था। जिस पर से थाना परवलिया अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई शारीक बुखारी के विरुद्ध की गई है। इसके साथ शस्त्र डीलरर्स में शाह आर्मरी की शस्त्र दुकान पर पाई गई अनिमितताओं को लेकर के आर्म्स डीलर लायसेंस निरस्त करने के लिए शासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed