फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Insult of half the population, CM furious over Jeetu's statement, said- it is unfortunate to call my

मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान

Tue, 26 Aug 2025 05:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Aug 2025 05:07 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे लाड़ली बहनों का अपमान बताया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बेशर्मी की हद होती है। इनका जनता पूरा हिसाब चुकाएगी। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जीतू पटवारी को पद से हटाने की मांग की हैं।

विज्ञापन
MP News: Insult of half the population, CM furious over Jeetu's statement, said- it is unfortunate to call my
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से फिर सियासी पारा चढ़ गया है। पटवारी ने दावा किया कि देशभर में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। उनके बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महिला नेत्रियों ने बयान की निंदा करते हुए महिलाओं का अपमान बताया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब लेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

खड़गे माफी मांगें, पटवारी को हटाएं
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरतालिका तीज के दिन बहनों का अपमान
मुख्यमंत्री ने पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लाडली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। बहनों का यह अपमान मध्य प्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके ही एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि लाडली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे। आज हरतालिका तीज है। तीज के त्योहार के दिन बहनों का अपमान हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। 

 

ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज सिंह चौहान बोले- राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के आविष्कार से पहले ही हमारे पास था पुष्पक विमान

जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जीतू पटवारी ने प्रदेश की मातृशक्ति को ‘शराबी’ कहकर अपमानित किया है। खंडेलवाल ने कहा कि आज जब करोड़ों बहनें सात्विक श्रद्धा के साथ हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं, ऐसे पावन अवसर पर इस तरह की अभद्र भाषा भारतीय संस्कृति और करोड़ों महिलाओं की आस्था का घोर अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों को सम्मानपूर्वक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, इसी वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्होंने मांग की कि जीतू पटवारी तुरंत प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें।





ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव विद्युत कंपनियों के 1060 कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति-पत्र

कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का अशोभनीय उदाहरण- सुधांशु त्रिवेदी 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी पटवारी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं, और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।


आंकड़े इटली से लेकर आए हैं : सारंग
वहीं, प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। क्या जीतू पटवारी आंकड़े इटली से लेकर आए हैं? उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बहन बेटियों को इस तरह से बदनाम करना बहुत आपत्तिजनक है। अब प्रियंका गांधी कहां हैं, जो कहती थीं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। इस तरह महिलाओं का अपमान हो रहा है और सोनिया तथा प्रियंका गांधी मूकदर्शक बनी देख रही हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: कमलनाथ के खुलासे पर नरोत्तम मिश्रा का तंज,बोले- “कांग्रेस की नाव को कप्तान ने ही छेद कर डुबोया”



पूर्व मंत्री बोली- यह बहन और बेटी का अपमान 
वहीं, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि आज जब महिलाएं हरतालिका तीज पर व्रत रख रही हैं और पानी तक ग्रहण नहीं कर रही हैं, ऐसे दिन जीतू पटवारी का यह बयान हर बेटी और बहन का अपमान है। यह परिवार व्यवस्था, संस्कार और पहचान का भी अपमान है। कांग्रेस हार की कुंठा निकालने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है। 

यह कहा था जीतू पटवारी ने 
जीतू पटवारी सरकार पर नशा, बेरोजगारी और कुपोषण पर हमला कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को तमंगा मिला है कि प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली भाजपा ने यह हालत कर दिए है, जितना ड्रग का कारोबार यहां होता है उतना दूसरी किसी राज्य में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने यह प्रयास नहीं किए कि इससे निजात कैसे दिलाएं। पटवारी ने कहा कि हमारी बहनें, बेटियां नशा करने लगी हैं, लाडली बहना के नाम पर वोट तो ले लिए और मध्य प्रदेश में बहना ही सबसे ज्यादा नशा करती हैं। इस पर विचार करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed