Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Asian Women's Hockey Champions Trophy Begins in Bhopal on Nov 19, Free Entry for All Matches

भोपाल में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी,19 नवंबर को भारत-मलेशिया की भिड़ंत;दर्शकों की एंट्री फ्री

Wed, 11 Nov 2026 11:49 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 11 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। इसमें छह देशों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। दर्शकों को सभी मुकाबले निशुल्क देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Asian Women's Hockey Champions Trophy Begins in Bhopal on Nov 19, Free Entry for All Matches
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छह देशों की महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके साथ ही प्रदेशव्यापी ट्रॉफी टूर की शुरुआत भी हुई। करीब पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों का सीधा प्रसारण 166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसी अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: किसानों पर बयान से घिरे जनार्दन मिश्रा ने मांगी माफी, बोले- कुछ शब्दों से किसान भाइयों को ठेस पहुंची
विज्ञापन


पहले दिन भारत का मुकाबला मलेशिया से
प्रतियोगिता के पहले दिन 19 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर एक बजे चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया के बीच मुकाबला होगा। दिन का सबसे चर्चित मैच शाम सात बजे मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में फ्लड लाइट की रोशनी में होंगे। प्रतिदिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा, हर यात्रा पर मिलेगी 25% छूट


सभी संभागों तक पहुंचेगी ट्रॉफी
प्रतियोगिता के प्रचार और लोगों को इससे जोड़ने के लिए ट्रॉफी टूर शुरू किया गया है। 11 से 17 नवंबर तक यह ट्रॉफी भोपाल से निकलकर प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगी। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित विभिन्न संभागों में कार्यक्रम होंगे। जनप्रतिनिधि ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भागीदारी से रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय टीमों से मिलने का मौका
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नवंबर का पूरा महीना हॉकी गतिविधियों के नाम रहेगा। भारतीय हॉकी टीम और मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम के बीच मैत्री मैच भी कराया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की हॉकी अकादमी और फीडर सेंटर के खिलाड़ियों को भारतीय टीम के साथ-साथ दूसरे देशों की टीमों के खिलाड़ियों से बातचीत और संवाद का अवसर मिलेगा।

जनजातीय व्यंजन और हस्तशिल्प भी होंगे आकर्षण
यह आयोजन सिर्फ हॉकी मुकाबलों तक सीमित नहीं रहेगा। आयोजन स्थल पर मध्यप्रदेश के जनजातीय व्यंजनों, हस्तशिल्प और लोककलाओं के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके जरिए दूसरे देशों से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इस आयोजन से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर पहचान मिलने के साथ प्रदेश में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed