फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, पूरे परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

Fri, 25 Nov 2022 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 09:27 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का साथ देने पहुंचीं प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
ओंकारेश्वर में नर्मदा को चुनरी चढ़ाते राहुल और प्रियंका। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका 24 किलोमीटर पैदल चले। रात्रि विश्राम से पहले राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और रेहान नर्मदा आरती और मंदिर में दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। प्रियंका ने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है।


 
Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
राहुल और प्रियंका ने ओंकारेश्वर में नर्मदा पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार रात्रि विश्राम स्थल पर शाम को जाने के बाद राहुल शाम सात बजे वाहन से ओंकारेश्वर आए। सफेद कुर्ता-पजामा और मालवी पगड़ी पहने राहुल नर्मदा किनारे पूजा के लिए बैठे।  आरती करने के बाद नर्मदा का आचमन किया और नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई।

दिग्विजय सिंह नहीं आए नजर
ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती के लिए राहुल गांधी के साथ कमल नाथ आए और राहुल के साथ भी बैठे, लेकिन दिग्विजय सिंह नजर नहीं आए। अब कल यात्रा महू में जाएगी। शुक्रवार को राहुल ने कोई नुक्कड़ सभा नहीं ली। 

40 किलोमीटर की दूरी वाहन से तय करेगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले की सीमा से इंदौर जिले की सीमा में आएगी। जंगल क्षेत्र होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा करीब 40 किलोमीटर की दूरी वाहनों से तय करेगी। जंगल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है। इससे पहले अकोला के जंगल में भी राहुल गांधी सहित अन्य यात्रियों ने वाहन से दूरी तय की थी। 
Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
नर्मदा पूजन के साथ राहुल-प्रियंका के साथ कमलनाथ और रॉबर्ट वाड्रा भी साथ थे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत खरगोन जिले के खेरड़ा से हुई। प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आकर यात्रा में शामिल होने रवाना हो गई थी। उसके बाद उन्होंने गुरुवार को खंडवा से अपने भाई के साथ यात्रा शुरू की थी। गुरुवार को भी रेहान को अपने मामा राहुल के साथ कदमताल करते देखा गया था। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा भी पूरे जोश से यात्रा में शामिल हुए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
राहुल गांधी मां नर्मदा की आरती करते हए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर के दर्शन करने राहुल गांधी शाम को पहुंचे। उन्होंने नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लिया। प्रियंका गांधी और उनका परिवार भी इस दौरान उनके साथ रहा। 
 
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
सफेद कुर्ता-पजामा और मालवी पगड़ी पहने राहुल नर्मदा किनारे पूजा के लिए बैठे। - फोटो : सोशल मीडिया
79वें दिन भारत जोड़ो यात्रा 39वें जिले खरगोन में पहुंची। यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में दूसरे भक्तों को शुक्रवार को दर्शन के लिए परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ओम लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed