फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra In MP: लगातार दूसरे दिन प्रियंका ने मिलाई राहुल के साथ कदमताल, ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे

Fri, 25 Nov 2022 01:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 25 Nov 2022 01:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन प्रियंका गांधी का भी साथ मिला। शुक्रवार को राहुल का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की योजना है। 

विज्ञापन
Priyanka Took Part In Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra For Continuous Second Day in MP
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा। - फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। शुक्रवार को यात्रा का मध्यप्रदेश में तीसरा दिन है। राहुल शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी नजर आए। 


यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत खरगोन जिले के खेरड़ा से हुई। प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आकर यात्रा में शामिल होने रवाना हो गई थी। उसके बाद उन्होंने गुरुवार को खंडवा से अपने भाई के साथ यात्रा शुरू की थी। गुरुवार को भी रेहान को अपने मामा राहुल के साथ कदमताल करते देखा गया था। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा भी पूरे जोश से यात्रा में शामिल हुए थे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर के दर्शन करने राहुल गांधी शाम को पहुंचने वाले हैं। वे नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लेंगे। 

40 किलोमीटर की दूरी वाहन से तय करेगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले की सीमा से इंदौर जिले की सीमा में आएगी। जंगल क्षेत्र होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा करीब 40 किलोमीटर की दूरी वाहनों से तय करेगी। जंगल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है। इससे पहले अकोला के जंगल में भी राहुल गांधी सहित अन्य यात्रियों ने वाहन से दूरी तय की थी। 79वें दिन भारत जोड़ो यात्रा 39वें जिले खरगोन में पहुंची। यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में दूसरे भक्तों को शुक्रवार को दर्शन के लिए परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि जंगल क्षेत्र के इलाके में सफर करने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।

वाहनों को रोक रही पुलिस
भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने इंदौर-खंडवा रोड पर भारी वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी है। तेजाजी नगर चौराहे से ही वाहनों को राऊ की तरफ डायवर्ट कर दिया है। सिमरोल के पास यात्री वाहनों को भी बैरिकेड लगाकर रोका जा रहा था। फिलहाल इंदौर-खंडवा रोड फोरलेन बन रहा है। इस वजह से वहां दिन में कई बार जाम लगता है। खेरदा से यात्रा शुरू होने के बाद पैदल यात्रियों के कंटेनर मोरटक्का के लिए रवाना हुए। शनिवार सुबह उन कंटेनरों को महू भेजा जाएगा। शनिवार को राहुल गांधी महू में रात्रि विश्राम करेंगे।

12 दिन में 380 किमी की यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपाशासित मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश किया था। महाराष्ट्र से होते हुए यात्रा बुरहानपुर जिले में आई थी। मध्यप्रदेश में मालवा निमाड़ क्षेत्र के छह जिलों में यात्रा 12 दिन में 380 किमी का रास्ता तय करेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश में राहुल जिस इलाके में यात्रा निकाल रहे हैं, वह मूल रूप से कृषि प्रधान इलाका है और आदिवासीबहुल है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed