{"_id":"5ea3c0b996c32513976eb189","slug":"barber-does-shaving-cutting-with-same-cloth-from-which-six-people-become-coronavirus-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: नाई ने एक ही उस्तरा-तौलिया से बनाई छह लोगों की हजामत, हो गए सभी कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: नाई ने एक ही उस्तरा-तौलिया से बनाई छह लोगों की हजामत, हो गए सभी कोरोना से संक्रमित
Sat, 25 Apr 2020 10:21 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गांव बड़गांव में छह लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में होने से हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार मुकेश निगम ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक इंदौर से गांव आया था। जिसने एक नाई के यहां दाढ़ी बनाई। इस युवक के नमूनों को पहले से ही जांच के लिए लिया गया था और बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
युवक का इलाज हुआ और वह ठीक होकर अपने घर चला गया। वहीं जिन लोगों ने नाई के यहां से दाढ़ी-कटिंग करवाई, जो उसके संपर्क में आए उनमें से 26 लोगों के पांच अप्रैल को नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। उनमें से 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि बचे हुए नौ में से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इन सभी की शेविंग, कटिंग एक ही कपड़े से हुई थी। बीएमओ डॉक्टर दीपक वर्मा का कहना है कि अभी शेष तीन लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पॉजिटिव मरीजों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर वर्मा ने बताया कि गांव में सर्वे के लिए एक टीम को भेजा गया है। वहीं मरीजों के 34 परिजनों को होम क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। इसके अलावा पंचायत गांव को सैनिटाइज कर रही है। गांव को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गोगावां में जिस परिवार की 70 साल की महिला की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी अब उसी परिवार की तीन साल की बच्ची वायरस की चपेट में मिली है। उसे होम क्वारंटीन करके इलाज किया जा रहा है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट आना शेष है।
