फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths Depict Heritage on Canvas

Lucknow News: युवाओं ने कैनवास पर उकेरीं धरोहरें

Sun, 17 May 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youths Depict Heritage on Canvas
पेंटिंग करता छात्र। 
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के तहत राजधानी के शिक्षण संस्थानों में निबंध, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता शुरू हुई है। युवाओं ने राज्य संग्रहालय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को कैनवास पर जीवंत किया। यह प्रतियोगिता 18 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का हिस्सा है। 18 मई को प्रस्तावित समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण कर अपनी पसंदीदा धरोहरों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया। संग्रहालय प्रशासन के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम इन चित्रों का मूल्यांकन करेगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य संग्रहालय की सहायक निदेशक मीनाक्षी खेमका ने बताया कि संग्रहालय में 30 से अधिक गैलरियां हैं। यहां लगभग डेढ़ लाख से अधिक ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक वस्तुएं संरक्षित हैं, जो कलाकारों के लिए प्रेरणा का मुख्य केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed