फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth will get the biggest gift in UP: On December 25, CM Yogi will give 60 thousand mobiles and 40 thousand tablets

यूपी में युवाओं को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा: 25 दिसंबर को सीएम योगी देंगे 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट

Sun, 19 Dec 2021 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Dec 2021 06:27 PM IST
सार

सीएम योगी पहले चरण में लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में अंतिम वर्ष के एक लाख युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देंगे।

विज्ञापन
Youth will get the biggest gift in UP: On December 25, CM Yogi will give 60 thousand mobiles and 40 thousand tablets
tablet

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा 25 दिसंबर को देने जा रहे हैं। सीएम योगी पहले चरण में लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में अंतिम वर्ष के एक लाख युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देंगे। कार्यक्रम में राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए एक करोड़ युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की है। जिसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को सीएम योगी 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण करेंगे। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट दिया जा रहा है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कहीं भी फ्री मोबाइल और टैबलेट का वितरण नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर
सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर जैसी नामचीन कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। 24 दिसंबर के पहले कंपनियां आपूर्ति शुरू कर देंगी। खास बात यह है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर जारी किया गया है। 


पौने 18 लाख मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति जल्द
पहले चरण में मोबाइल और टैबलेट की खरीद के लिए करीब दो हजार 35 करोड़ रुपए का आर्डर जारी किया गया है। इसमें 10,740 रुपए की दर से साढ़े 10 लाख मोबाइल और 12,606 रुपए की दर से सात लाख 20 हजार टैबलेट के आर्डर दिए गए हैं। कंपनियों की ओर से कुल करीब पौने 18 लाख मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति जल्द होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed