फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth sucide

Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
youth sucide
मायके गई थी मां, घर में अकेला था, हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गुमावां गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर के अंदर मां की साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गुमावां गांव निवासी पंकज शुक्ला (23) की मां आशा देवी गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में रसोईया के पद पर कार्यरत है। पंकज गांवों में जाकर पूजापाठ व कथा कराता था। मां छुट्टियां होने के कारण अपने मायके कोड़रास गांव गई थी। पिता श्रवण मानसिक रूप से बीमार रहता है। बुधवार को पंकज घर पर अकेला था। बृहस्पतिवार की सुबह कच्चे घर में मां की साड़ी के सहारे पंकज का शव धन्नी पर लटका मिला। ग्रामीणों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. अमित सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मां को जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी मिली। वह रोते-बिलखते सीएचसी शिवगढ़ पहुंची। मृतक का छोटा भाई प्रवीण दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मां ने बताया कि बुधवार की शाम को गांव में ही कुछ लोगों से बेटे का विवाद हुआ था। उसके बाद सुबह बेटे की मौत की सूचना मिली। उसके बेटे की हत्या की गई है। थानेदार अरुणेश गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed