{"_id":"6421973a87069ba4c307f8a4","slug":"youth-molest-a-girl-student-fir-lucknow-news-c-13-lko1018-151892-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
- बहराइच की छात्रा पीजी में रहकर कर रही है नीट की तैयारी
- 1090 में सुनवाई न होने का आरोप, डीसीपी के आदेश पर रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नीट की कोचिंग कर रही छात्रा ने अलीगंज थाने में युवक धर्मेंद्र साहू पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से बहराइच निवासी किसान की बेटी डालीगंज के लाहौरगंज में पीजी में रहती है। आरोप है कि धर्मेंद्र साहू काफी दिनों से कोचिंग व पीजी के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करता है। शादी का दबाव बना रहा है। विरोध पर जान से मारने व कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी देता है। पीड़िता ने इसकी शिकायत वीमेन पावर लाइन 1090 पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा के पिता ने इस संबंध में डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी से शिकायत की। इस पर उन्होंने अलीगंज थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।