फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies under suspicious circumstances; two, including a relative, accused of murder.

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, रिश्तेदार समेत दो पर हत्या का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; two, including a relative, accused of murder.
अनुज सिंह फाइल फोटो 
गोसाईंगंज। हसनपुर खेवली निवासी अनुज सिंह (25) की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह ने रिश्तेदार के नाती और उसके दोस्त पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह के मुताबिक, अनुज निजी दुग्ध कंपनी में चालक थे। शनिवार को बेटे की छुट्टी थी। सुबह करीब 10 बजे वह टहलने निकला था। रात करीब 7:45 बजे रिश्तेदार का नाती अपने दोस्त के साथ अनुज को गंभीर हालत में ऑटो से घर छोड़कर चला गया। परिजन अनुज को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र का कहना है कि एक आरोपी से उनकी रंजिश है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


मोबाइल, रुपये और दस्तावेज गायब होने पर हुआ था विवाद
जितेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोते समय अनुज का मोबाइल फोन, एक हजार रुपये, पैन कार्ड और आधार कार्ड गायब हो गए थे। अनुज ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी। शुक्रवार को आरोपी रिश्तेदार ने मोबाइल तो लौटा दिया लेकिन रुपये व अन्य दस्तावेज वापस नहीं किए। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। अनुज की शादी तय हो चुकी थी। इसी नवरात्र में सगाई होनी थी। परिवार में मां विमला देवी और तीन भाइयों में अनुज दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed