फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies due to electric shock in puja pandal

Lucknow News: पूजा पंडाल में करंट से युवक की मौत

Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock in puja pandal
- बाजार खाला की घटना, जागरण में झांकी सजाने का काम करता था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बाजारखाला में बृहस्पतिवार को गणेश पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठाकुरगंज के सराय माली खां निवासी सचिन वर्मा (22) जागरण में झांकी सजाने का काम करते थे। उनके चाचा विनोद के मुताबिक भतीजा सचिन बृहस्पतिवार को बाजार खाला के खजुआ में गणेश उत्सव पंडाल में आयोजन करने गया था। रात करीब दस बजे बाथरूम करने स्टेज के पीछे पहुंचा, वहां उसका पैर नंगे तारों पर पड़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। साथियों ने सचिन को ट्राॅमा पहुंचाया, वहां उनकी मौत हो गई। सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में दो भाई अमन, मोनू, मां सुनीता देवी व पिता संतोष शर्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed