{"_id":"6853d42a9d8e15264d05a10a","slug":"youth-attempted-rape-5-year-old-girl-accused-arrested-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पांच साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पांच साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Jun 2025 03:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:24 PM IST
सार
लखनऊ के चौक इलाके में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार शाम घर से मुर्गी के बच्चे को तलाशने निकली पांच साल की बच्ची से परचून की दुकान पर मौजूद सैफ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मोहल्ले के अन्य बच्चों के दुकान पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची बुधवार शाम करीब पांच बजे मुर्गी का बच्चा तलाशते हुए घर से निकली थी। वह घर के पास ही स्थित गुड़िया की परचून की दुकान पहुंची। दुकान पर उस वक्त गुड़िया का बेटा सैफ मौजूद था। बच्ची को अकेला देख सैफ ने उसे बहाने से दुकान के अंदर बुला लिया और उसके साथ अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी निलंबित किए गए, डीएम से विवाद का ऑडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
इस बीच मोहल्ले के कुछ बच्चे सैफ की दुकान पहुंच गए तो आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को सैफ की हरकत के बारे में बताया। बच्ची के पिता ने चौक थाने में आरोपी सैफ के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात आरोपी सैफ को गिरफ्तार किया गया है।