फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kanpur CMO Haridatt Mani suspended, audio of dispute with DM went viral

UP: कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी निलंबित किए गए, डीएम से विवाद का ऑडियो हुआ था वायरल

Thu, 19 Jun 2025 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

जिलाधिकारी से विवाद के बाद वायरल हुए ऑडियो के मामले में कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. उदय नाथ को कानपुर नगर का मुख्य चिकित्साधिकारी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Kanpur CMO Haridatt Mani suspended, audio of dispute with DM went viral
इसी बैठक से शुरू हुआ था विवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जिलाधिकारी जेपी सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच हुए विवाद के तूल पकड़ने के बाद सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. उदय नाथ को कानपुर नगर का मुख्य चिकित्साधिकारी तैनात किया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात थे। बता दें कि कानपुर में जिलाधिकारी पर टिप्पणी करने वाला सीएमओ का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम बनाम सीएमओ के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसमें सीएमओ के बचाव में विधानसभा अध्यक्ष सहित तीन जनप्रतिनिधि भी उतर आए। वहीं, बिठूर विधायक ने मुख्यमंत्री से डीएम के समर्थन में पत्र लिखकर अपील की है। इस मामले की चर्चा कानपुर से लेकर लखनऊ तक हो रही है।

विज्ञापन


महाना के अलावा गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक की ओर से सीएमओ को महानगर से नहीं हटाने का पत्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लिखा था। इन सभी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इन जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा है कि यदि डीएम ने सीएमओ के खिलाफ कोई अनियमितता या कार्य में लापरवाही पकड़ी है, तो उस पर वह कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुधमुंहे बच्चे का सहारा लेकर महिला से किया दुष्कर्म... पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दीवान भी घायल


सीएमओ ने रखा था अपना पक्ष, बोले- डीएम को गलत फीड किया गया
डीएम को लेकर सीएमओ के वायरल ऑडियो के विवाद को लेकर सीएमओ हरिदत्त नेमी ने अपना पक्ष रखा था। उन्होंने स्वीकार किया कि डीएम ने उनको बैठक से बाहर जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार भी किया। उनका कहना था कि व्यवस्था सुधारने के लिए उनकी सख्ती से नाखुश लोगों ने ही उनके बारे में डीएम को गलत फीड किया।

सीएमओ डॉ. नेमी ने कहा कि डैश बोर्ड की बैठक से बाहर निकाला जाना उनके लिए अपमानजनक स्थिति रही। कुछ लोगों ने ऑडियो क्लिप बनवाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। क्लिप से उनका कोई लेना-देना नहीं है। विभागीय पटल बदल देने से विभाग के कुछ लोग उनसे नाराज हो गए। इसके अलावा एक फर्म का उन्होंने भुगतान रोक दिया था। यह फर्म दवा सप्लाई करती है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed