फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The accused of dowry harassment escaped from police custody from the court premises

Lucknow: कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Thu, 19 Jun 2025 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jun 2025 01:03 PM IST
सार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित कचहरी परिसर से एक आरोपी अभिरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया। मामले में सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: The accused of dowry harassment escaped from police custody from the court premises
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित कचहरी परिसर में बुधवार शाम दहेज उत्पीड़न केस का आरोपी सआदतगंज निवासी मो. जैद अभिरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम को धक्का देकर भाग निकला। लॉकअप सुरक्षा में तैनात दरोगा विपिन सिंह ने दोनों सिपाहियों और मो. जैद के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात दरोगा विपिन सिंह की बुधवार को कचहरी परिसर में बने लॉकअप में प्रभारी की ड्यूटी लगी थी। बुधवार को गोसाईगंज जिला जेल में वर्ष 2000 से हुसैनगंज थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न केस के आरोपी मो. जैद को कोर्ट पेशी पर लाया गया था। उसको कोर्ट परिसर में बने लॉकअप में रखा गया था। दोपहर के वक्त हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम आरोपी मो. जैद को लॉकअप से लेकर एसीजेएम-। की कोर्ट पेशी पर ले गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का तीखा हमला, बोले- अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा


शाम करीब चार बजे के आसपास दो सिपाही लॉकअप प्रभारी दरोगा विपिन सिंह के पास पहुंचे और बताया कि बंद मो. जैद उनकी अभिरक्षा से भाग निकला। दोनों ने बताया कि बाथरूम के दौरान आरोपी मो. जैद उन लोगों को धक्का देकर भाग गयाा।

दोनों ने उसको पकड़ने का प्रयास भी किया पर नाकाम रहे। दोनों सिपाहियों की इस सूचना के बाद भागे हुए मो. जैद को इधर-उधर तलाशा गया, पर कुछ पता नहीं चल सका। अंत में लॉकअप प्रभारी दरोगा विपिन सिंह ने आरोपी मो. जैद और अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों फरीद अहमद और मुकीम के खिलाफ वजीरगंज थाने में बीएएनएस की धारा 261 और 262 के तहत केस दर्ज कराया है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने दोनोंं सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। भागे हुए आरोपी मो. जैद की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed