{"_id":"5ad59c494f1c1bb56a8b48f4","slug":"younger-sister-stolen-lakh-rupees-from-atm-of-elder-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही बहन का एटीएम कार्ड चुरा प्रेमी संग उड़ाए लाखों रुपये, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही बहन का एटीएम कार्ड चुरा प्रेमी संग उड़ाए लाखों रुपये, ऐसे खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
अपनी बहन के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने वाली व उसका प्रेमी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इंदिरानगर पुलिस ने एक महिला के एटीएम से 1.20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में उसकी छोटी बहन को सोमवार दोपहर प्रेमी संग गिरफ्तार किया है।
घर से भागी युवती की काम की तलाश में पंजाब जा रहे युवक से रेलवे स्टेशन पर दोस्ती हुई थी। दोनों लोग दो महीने सैरसपाटे के बाद बाराबंकी के दरियाबाद में किराए के मकान में रह रहे थे।
एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि इंदिरानगर के दीनदयालनगर तकरोही निवासी यासमीन ने 21 मार्च को इलाहाबाद बैंक में अपने खाते से एटीएम के जरिये 1.20 लाख रुपये उड़ाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
छानबीन के बाद इंस्पेक्टर इंदिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा की टीम ने यासमीन की छोटी बहन नसरीन बानो और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाने के गांव अटहरी निवासी प्रेमप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार किया है।

रेलवे स्टेशन पर हुई थी मुलाकात
दोनों के कब्जे से 79 हजार रुपये, पैडस्टल फैन, गैस सिलेंडर व टैबलेट बरामद हुआ। नसरीन ने कुबूला कि उसके बहन के एटीएम के पिन नंबर की जानकारी थी। वह कुछ रुपये चुराकर 20 जनवरी को घर से भागी थी।
रेलवे स्टेशन पर प्रेमप्रकाश से मुलाकात हुई। वह पेट्रोलपंप पर काम की तलाश में पटियाला पंजाब जा रहा था। सफर के दौरान ऐसी दोस्ती हुई कि दोनों ने साथ जिंदगी बिताने की ठान ली।
कुछ दिनों तक सैर के बाद घर लौट आई। इसके बाद बहन का एटीएम कार्ड चुराकर प्रेमप्रकाश के जरिए रकम उड़ाती रही। इसके बाद फिर घर से भागी। इस बार गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन दो दिन बाद लौटने पर पुलिस ने फाइल बंद कर दी।

एटीएम कार्ड बदलने पर भी उड़ाते रहे रकम
डेमो
यासमीन ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसने 11 मार्च को एटीएम से 100 रुपये निकाले। पता चला कि उसके एटीएम से कई बार रुपये निकाले जा चुके हैं।
जबकि एटीएम कार्ड उसके पास था। इस पर उसने बैंक अधिकारियों से शिकायत करके दूसरा एटीएम कार्ड हासिल कर लिया। इसके बावजूद रकम उड़ाए जाने का सिलसिला जारी रहा।
इसके बावजूद रकम उड़ाए जाने का सिलसिला जारी रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि यासमीन द्वारा नया एटीएम कार्ड हासिल कर लिए जाने पर नसरीन ने पुराना कार्ड अपने पास रख लिया था।
खास बात यह है कि पुराना एटीएम कार्ड भी चालू रहा और नसरीन व प्रेमप्रकाश उससे रकम उड़ाते रहे। एक साथ दो एटीएम कार्ड चालू रहने के बारे में बैंक में छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि एलईडी बल्ब बनाने का काम करने वाली यासमीन को अपनी बहन पर शक नहीं था।