{"_id":"6743241debe9eab6780a6b19","slug":"younger-brother-hits-young-man-with-stick-on-his-head-who-was-beating-his-wife-and-mother-death-lucknow-news-c-13-lko1070-965269-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी व मां को पीट रहे युवक के सिर पर छोटे भाई ने मारा डंडा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी व मां को पीट रहे युवक के सिर पर छोटे भाई ने मारा डंडा, मौत
Sun, 24 Nov 2024 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। शराब के नशे में पत्नी व मां को पीट रहे युवक के सिर पर छोटे भाई ने डंडा मार दिया। बड़े भाई को लहूलुहान देखकर आरोपी भाग निकला। दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस व परिजनों का कहना है कि युवक की मौत हत्या नहीं बल्कि हादसा है। घटना रहीमाबाद इलाके की है।
रहीमाबाद कस्बा निवासी रुखसार ने बताया कि पति शीबू उर्फ मिथुन (27) मजदूरी करते थे। शनिवार रात वह मजदूरी कर करीब आठ बजे घर आए। नशे में धुत शीबू पत्नी व मां फहीमा की पिटाई करने लगे। बहन नरगिस और पड़ोसियों ने बीच-बचाव करा दिया। कुछ देर के बाद फिर मां को पीटने लगा। इस पर छोटा भाई साहिल आ गया और पास में पड़ा डंडा उठाकर शीबू के सिर पर वार कर दिया और भाग निकला।
शीबू लहूलुहान होकर गिर पड़ा और दो घंटे बाद घर में ही उसकी गई मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहिल शटरिंग का काम करता है। मौके से पुलिस को डंडा मिला, जिस पर खून लगा थ।
विज्ञापन
पूरी रात घटना छुपाए रहा परिवार
पुलिस के अनुसार, परिजन रातभर घटना को छुपाए रहे। सुबह रुखसाना ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पति की हत्या की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि हाथापाई के दौरान धक्का लगने से वह गिर गया था। इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह शीबू जब जगाने पर भी नहीं उठा तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। डीसीपी पश्चिम डॉ. ओमवीर सिंह का कहना है कि परिजन अगर तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।