{"_id":"6957bc1ee557d1677b059c3c","slug":"young-man-riding-scooter-died-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-in-lucknow-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सोलर पैनल लगाने का काम करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सोलर पैनल लगाने का काम करता था
Fri, 02 Jan 2026 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:07 PM IST
सार
लखनऊ में ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह सोलर पैनल लगाने का काम करता था। घटना के बाद आरोपी चालक भाग गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हरदोई के शाहबाद निवासी सचिन (20) सोलर पैनल लगाने का काम करता था। उसके चचेरे भाई अनूप शर्मा के अनुसार, सचिन पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा इलाके में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से हंसखेड़ा स्थित सिंधी कॉलोनी में पैनल लगाने जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच चुन्नूखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की उनकी स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल होकर वहीं गिर गया। मौके से ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल व दस्तावेज की मदद से पुलिस ने उनकी पहचान की और खबर परिजनों को दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में लिया है। हंसखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक शिवम दीक्षित को हिरासत में ले लिया है। उसके परिवार में परिवार में पिता सुरेंद्र शर्मा, मां कृष्णा देवी, भाई अनुज शर्मा दो बहनें दुर्गा और मीनू हैं।