{"_id":"5984a9ab4f1c1b0c718b464b","slug":"young-man-lost-his-life-in-swimming-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में लगाई अजीब शर्त और गवां दी जान, दोस्त हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में लगाई अजीब शर्त और गवां दी जान, दोस्त हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुमारगंज क्षेत्र के सरायधनेठी मजरे सरैया के पास शुक्रवार शाम नहर में तैरने के लिए शर्त लगाकर कूदे चार युवकों में से एक डूब गया। गुहार पर आए ग्रामीणों ने नहर में कूदकर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी खोजबीन की लेकिन डूबे युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार चार युवक नहर के समीप आए और तैरने की शर्त लगाई। विजय पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम परसवां, थाना इनायतनगर पहले नहर में कूद गया, पानी व बहाव अधिक होने से नहर में डूबने लगा तो तीन अन्य युवकों ने हल्ला गुहार मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सरैया गांव निवासी श्रीनाथ, सोहनलाल, दिनेश कुमार ने नहर में कूदकर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफलता हाथ लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समलू यादव व झुरहू उर्फ राजकपूर निवासी परसवां थाना इनायतनगर को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य बाइक सवार दुर्गाप्रसाद निवासी तेंधा, थाना कुमारगंज भाग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक दोपहर में गांव के समीप शराब पी रहे थे। घटनास्थल पर सीओ मिल्कीपुर राजू कुमार साव, एसओ खंडासा रामचंद्र, एसओ कुमारगंज नीरज राय, एसओ इनायतनगर आरके सिंह मौके पर पहुंचे। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाने व नहर में जाल डालने की व्यवस्था कर रहे थे। देर शाम खबर भेजे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चला था।