फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man fell in middle of road after being hit by bike In Lucknow died after crushed by speeding car

Lucknow News: बाइक की टक्कर से उछलकर बीच सड़क गिरा युवक, तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत

Sun, 25 May 2025 03:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 03:14 PM IST
सार

लखनऊ में बाइक की टक्कर से एक युवक उछलकर बीच सड़क जा गिरा। इसी समय तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकले।  

विज्ञापन
young man fell in middle of road after being hit by bike In Lucknow died after crushed by speeding car
पीयूष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरा। इसी समय पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


हादसा गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बिरूहा चौराहे पर हुआ। हादसे में क्षेत्र के ही बखारी गांव निवासी पीयूष (20) की मौत हुई है। वह अपने चाचा पवन के साथ लुलु मॉल में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। सुबह घर से दुकान काम पर जाने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


बिरूहा चौराहे पर सवारी पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी समय बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह बीच सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान एक कार उसको रौंदते हुए निकल गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पियूष के घरवालों की घटना की जानकारी दी। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। परिवार में पिता किसान रामशंकर, मां गीता, एक भाई व बहन हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी बाइक व कार सवार की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed