फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You can now get your metro smart card replaced until the 23rd

Lucknow News: अब 23 तक बदलवा सकेंगे मेट्रो का स्मार्ट कार्ड

Sat, 17 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
You can now get your metro smart card replaced until the 23rd
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी मेट्रो प्रशासन ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में बदलवाने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यात्री 23 अक्तूबर तक इस सहूलियत का लाभ ले सकेंगे। पहले यह सुविधा 16 अक्तूबर तक ही थी।
विज्ञापन

जनसंपर्क विभाग ने बताया कि अब तक 57 हजार से अधिक यात्री मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी कार्ड से बदल चुके हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एनसीएमसी अंतर-परिचालनीय परिवहन कार्ड है जिसका इस्तेमाल देशभर की मेट्रो, बसों, पार्किंग और खुदरा सेवाओं में भी कर सकते हैं। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी कार्ड से हर यात्रा पर 10 प्रतिशत छूट मिलती है।
विज्ञापन


कार्ड बदलवाने की प्रक्रिया
यात्री को पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध शेष रकम पहले उपयोग करनी होगी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने कार्ड का सत्यापन कराना होगा। फिर पुराना गो स्मार्ट कार्ड व वापसी रसीद स्टेशन पर स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक कियोस्क पर जमा करनी होगी। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद नया एनसीएमसी कार्ड निशुल्क जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed