फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government will provide help to people in corona period

यूपी: हर जरूरतमंद को भरण पोषण भत्ता व मुफ्त राशन देगी योगी सरकार, अफसरों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Sat, 17 Apr 2021 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Apr 2021 12:03 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के जीवन और जीविका के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा हालात में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
yogi government will provide help to people in corona period
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों को भरण-पोषण भत्ता देने की तैयारी फिर शुरू कर दी है। आवश्यकता के अनुसार लोगों को निशुल्क राशन भी देने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के जीवन और जीविका के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा हालात में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। गत वर्ष अंत्योदय, पात्र गृहस्थी, प्रवासी मजदूरों, मनरेगा श्रमिकों, पटरी दुकानदारों आदि को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया था। पंजीकृत व गैर पंजीकृत श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, पल्लेदार व कुली आदि को भरण-पोषण भत्ता दिया गया था। उन्होंने इस विवरण को अपडेट करने और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। पिछले वर्ष कोविड काल में भरण-पोषण भत्ता व राशन की सहायता लोगों के लिए बड़ा संबल था। इस वर्ष भी सभी श्रमिकों, गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता और राशन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


क्वारंटीन सेंटरों में चाक-चौबंद व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए दूसरे प्रदेशों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की जरूरतों की पूर्ति के आदेश भी दिए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से पलायन कर आ रहे मजदूरों के लिए क्वारंटीन सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्वारंटीन सेंटरों में चिकित्सीय सुविधाओं के साथ खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। सीएम को बताया गया कि शुक्रवार तक 60 जिलों में ऐसे क्वारंटीन सेंटर सक्रिय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed