फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government transferred 59 PCS officers Rajendra Singh Sengar has been made Additional Commissioner Varanasi

PCS Officers Transfer: 15 आईपीएस और 11 आईएएस के बाद 59 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 25 Jun 2022 11:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 11:05 PM IST
सार

शासन ने 59 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुकेश चंद्र को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
Yogi government transferred 59 PCS officers Rajendra Singh Sengar has been made Additional Commissioner Varanasi
बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार का दिन तबादलों के नाम रहा। 15 आईपीएस और 11 आईएएस के बाद शासन ने देर शाम 59 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ के संयुक्त प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह सेंगर को वाराणसी का अपर आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रतापगढ़ के एडीएम मुकेश चंद्र को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश को झांसी विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। दिनेश के स्थान पर अलीगढ़ के एडीएम विधान जायसवाल को चयन आयोग में भेजा गया है। 

विज्ञापन


प्रतीक्षारत अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को आवास विकास परिषद, लखनऊ में संयुक्त आवास आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षारत सुनील कुमार शुक्ला को अयोध्या मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त झांसी शादाब असलम को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ-निगम लखनऊ बनाया गया है। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी लखनऊ मो. कमर को अपर नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेजा गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को अपर आयुक्त अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत चित्रलेखा सिंह को अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ बनाया गया है। रायबरेली के एडीएम प्रेम प्रकाश उपाध्याय को कानपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट,सीतापुर पूजा को प्रेम प्रकाश के स्थान पर रायबरेली भेजा गया है। प्रयागराज की उपजिलाधिकारी अमृता सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, सीतापुर के पद पर तैनात किया गया है। लखनऊ के उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शामली केउप जिलाधिकारी संदीप कुमार को मंडी परिषद का उप निदेशक बनाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed