फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath takes charge of prepration of defence expo.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली डिफेंस एक्सपो की तैयारियों की कमान, लिया जायजा

Fri, 31 Jan 2020 10:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath takes charge of prepration of defence expo.
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

डिफेंस एक्सपो की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ इसकी तैयारियों से जुड़ी कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल ली है। राजधानी में पहली बार हो रहे इस मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश-विदेश से राजनीतिक व सैन्य हस्तियां आ रही हैं।

विज्ञापन


इसे देखते हुए वृंदावन आवासीय योजना के सेक्टर 15 स्थित मुख्य आयोजन स्थल की तैयारियां परखने शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा। उन्होंने उद्घाटन समारोह के लिए जर्मन हैगर तकनीक से तैयार हो रहे विशेष पंडाल के साथ यूपी पवेलियन, यूपीडा पवेलियन, एमएसएमई पवेलियन के साथ युद्धक उपकरणों के प्रदर्शनी स्थल को भी देखा।
विज्ञापन


सीएम ने तीनों पवेलियनों के साथ अंतिम दौर में चल रहे मुख्य आयोजन स्थल व प्रदर्शनी स्थल के बचे काम 24 घंटे में पूरा करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, आयोजन स्थल के अंदर की व्यवस्था सेना व रक्षा मंत्रालय संभाल लेगा। हालांकि, इसके बाहर सुरक्षा, सफाई, ट्रैफिक और आने वाले अतिथियों के सुलभ ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े कार्यों की व्यवस्था को भी उद्घाटन से पहले दुरुस्त बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर जाम व अतिक्रमण को रोकना प्राथमिकता

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि मेहमान हनुमान सेतु पर गोमती किनारे रिवर फ्रंट शो के साथ शहर के प्रमुख बाजारों व ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेंगे। ऐसे में शहर के सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों के साथ आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले रूट पर जाम व अतिक्रमण को रोकना प्राथमिकता में रहेगा। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व डीएम अभिषेक प्रकाश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed