{"_id":"5c58659abdec220a742daa14","slug":"yogi-adityanath-says-kumbh-event-will-change-image-of-up-in-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ का आयोजन दुनिया में यूपी की छवि को बदल देगा, पर्यटन में यूपी बनेगा नंबर वन: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ का आयोजन दुनिया में यूपी की छवि को बदल देगा, पर्यटन में यूपी बनेगा नंबर वन: योगी
Mon, 04 Feb 2019 09:47 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और हृदय नारायण दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का कुंभ का आयोजन दुनिया में यूपी की छवि को बदल देगा। विधानभवन के तिलक हॉल में सोमवार को हुई संसदीय पत्रकारिता संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जहां यूपी देश में नंबर एक पर पहुंचेगा, वहीं रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पत्रकार बिना सदन के सदस्य होते हुए भी सदन के सदस्य होते हैं, क्योंकि वे वहां हुए कामों को आम लोगों तक पहुंचाते हैं।
पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ ने कहा कि सदन में सकारात्मक बहस होने पर ही मीडिया सकारात्मक पक्ष को सामने रख सकता है। उन्होंने सदन की कार्यवाही के कवरेज के अपने अनुभव भी साझा किए।

Trending Videos
बीच में ही उठकर चले गए सपा व बसपा नेता : संगोष्ठी में बसपा के विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा और सपा के विधानमंडल दल के कार्यवाहक नेता इकबाल महमूद भी आए। उन्हें मंच पर मुख्यमंत्री के साथ ही स्थान दिया गया।
लेकिन, जैसे ही सीएम योगी बोलने खड़े हुए और उन्होंने कुंभ के वर्ष 2013 और 2019 के आयोजन की तुलना शुरू की, वैसे ही दोनों एक साथ उठकर मंच से चले गए।
लेकिन, जैसे ही सीएम योगी बोलने खड़े हुए और उन्होंने कुंभ के वर्ष 2013 और 2019 के आयोजन की तुलना शुरू की, वैसे ही दोनों एक साथ उठकर मंच से चले गए।