फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath meeting with Niti Ayog officers.

हर जिले के कायाकल्प की योजना तैयार करे नीति आयोग, हम करेंगे पूरी मदद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 15 Jul 2019 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath meeting with Niti Ayog officers.
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीति आयोग आठ महत्वाकांक्षी जिलों की तरह प्रदेश के हर जिले के कायाकल्प की योजना तैयार करे। राज्य सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। योजना बन जाने पर समयबद्ध होकर उस पर प्रभावी तरीके से अमल भी किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को नीति आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही हमारी मंशा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की रही है। इसमें नीति आयोग के हर सुझाव का स्वागत है।
विज्ञापन


इसके पहले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और उनके साथियों ने प्रदेश के आठ महत्वाकांक्षी जिलों की प्रगति का ब्यौरा बारी-बारी से मुख्यमंत्री के सामने रखा। समग्रता में प्रदेश की प्रगति को सराहा। साथ ही यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी जिले सभी प्रमुख मानकों पर देश के 115 महत्वाकांक्षी जिलों में नंबर 1 पर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री इस मामले में निजी रुचि ले रहे हैं और योजना शुरू होने से लेकर अब तक की जो प्रगति है, उसके मद्देनजर पूरी उम्मीद है कि अगले तीन-चार महीने में उप्र के सभी महत्वाकांक्षी जिले प्रमुख मानकों पर पूरे देश में नंबर 1 पर होंगे।

बेहतर कामों को आयोग को शेयर करे प्रदेश सरकार

Yogi Adityanath meeting with Niti Ayog officers.

नीति आयोग के सदस्यों के कुछ सुझाव भी थे। उनका कहना था कि जिस महत्वाकांक्षी जिले में कोई प्रभावी नया काम हुआ है। राज्य सरकार संबंधित जिले के डीएम के जरिये हमसे साझा करे। हम उसे सोशल मीडिया के जरिए बतौर नजीर देश और दुनिया को बताएंगे।

जिन जिलों को कायाकल्प होना है वहां का पूरा तंत्र टीम भावना से काम करे। सेंटर और राज्यों के प्रतिनिधियों में और बेहतर तालमेल की भी जरूरत है। काम रैंकिंग के रूप में डैसबोर्ड पर दिखे इसके लिए सही और समय से डाटा इंट्री करें।

उल्लेखनीय है कि महत्वाकांक्षी जिलों के रूप में देश भर से चयनित 115 जिलों में से 8 जिले (चित्रकूट, फतेहपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धर्थनगर, चंदौली, और सोनभद्र) उत्तर प्रदेश के हैं। इनका चयन 49 मानकों पर किया गया है। इनमें मानव विकास सूचकांक, चिकित्सा एवं पोषण, कृषि, जलसंसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना प्रमुख हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी,  संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय नारायण और नीति आयोग के वरिष्ठर अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed