{"_id":"5f65cd918ebc3eb72826bb59","slug":"yogi-adityanath-instructs-to-fill-31661-assistant-teachers-post-in-one-week-in-basic-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का सख्त निर्देश, एक सप्ताह में पूरी करें 31661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का सख्त निर्देश, एक सप्ताह में पूरी करें 31661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया
Sat, 19 Sep 2020 03:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31661 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी सहित रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के 69000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 6 जनवरी, 2019 को टीटीई की परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
7 जनवरी, 2019 को निर्गत शासनादेश द्वारा टीटीई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
इस शासनादेश के संबंध में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में याचिकाएं दी गई थीं। मुख्य याचिका रामशरण मौर्या बनाम राज्य सरकार व अन्य में हाईकोर्ट द्वारा 29 मार्च, 2020 को शासन के पक्ष में निर्णय दिया गया।
रामशरण मौर्या व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य में हाईकोर्ट द्वारा 21 मई, 2020 को पारित आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिए गए कि शिक्षामित्रों द्वारा धारित सहायक अध्यापकों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने 31661 पदों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है।