{"_id":"5bfb9240bdec2241c31d191c","slug":"yogi-adityanath-inaugrates-vaccination-campaign-against-measles-rubella-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने शुरू किया टीकाकरण अभियान, बोले- इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने शुरू किया टीकाकरण अभियान, बोले- इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत में आई कमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मीजल्स-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारियों से बच्चों के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों का मीजल्स व रूबेला जैसी खतरनाक बीमारियों से प्रतिरक्षण किया जाएगा। ये अभियान पांच सप्ताह तक चलेगा। जिसमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग की भी अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मीजल्स व रूबेला जैसी बीमारियों से देश को मुक्त कराने के लिए हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में यूपी सरकार ने इंसेफेलाइटिस से मुक्ति के लिए प्रदेश के 38 जिलों में अभियान चलाया था। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवार कल्याण विभाग व पंचायती राज सहित कई विभागों ने भागीदारी की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही हर वर्ष इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 500-600 बच्चे भर्ती होते थे। जिसमें से हर वर्ष करीब 125-150 बच्चों की मौत हो जाती थी। विभागों के सामूहिक तौर पर काम करने का परिणाम ये है कि इस वर्ष सिर्फ 86 बच्चे ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए और सिर्फ छह बच्चों की मौत हुई।
ये दिखाता है कि अगर प्रदेश के सभी विभाग मीजल्स-रूबेला बीमारियों के खिलाफ अभियान में सक्रियता से भागीदारी करें तो बच्चों को इन बीमारियों से मुक्त करवाया जा सकता है।