फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath in rail park investors meet.

नीति आयोग ने तैयार किया पिछड़े जिलों के विकास का रोडमैप, रेल पार्क के लिए 2300 करोड़ का प्रस्ताव

Tue, 30 Oct 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in rail park investors meet.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फतेहपुर जिले में स्थापित हो रहे निजी क्षेत्र के पहले रेल पार्क के लिए 2300 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह पार्क स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि 23 करोड़ वाला यूपी असीम संभावनाओं वाला राज्य है। यह प्रदेश नंबर एक की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर देश के 115 व प्रदेश केआठ अत्यंत पिछड़े जिलों में शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि यहां पूर्व में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व कनेक्टिविटी जैसी आवश्यकताओं पर काम नहीं किए गए। अब नीति आयोग ने ऐसे सभी पिछड़े जिलों के विकास का रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन


इसमें शिक्षा का स्तर उठाने, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ तमाम काम शुरू किए गए हैं। फतेहपुर में रेल पार्क और मेडिकल कालेज इस ओर महत्वपूर्ण कदम है। यह प्राइवेट रेल पार्क वहां विकास के साथ युवाओं के लिए नौकरी व रोजगार के बड़े अवसर लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चार प्रोजेक्ट का एलान किया था। इसमें फतेहपुर में रेल एन्सीलरी पार्क, झांसी में रेल कोच फैक्ट्री, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोको व रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के क्षमता में वृद्धि शामिल है। योगी ने बताया कि इन सभी प्रोजेक्ट के कार्य आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल यात्रा का सबसे सस्ता, सुरक्षित और आसान माध्यम है। निवेशकों को इस सेक्टर में काम के बड़े अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने निवेशकों को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीतियां बनाई हैं।

‘पिक एंड चूज’ की व्यवस्था समाप्त की। क्लीयरेंस देने के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सुविधा दी गई है। जो निवेशक नीति के अंतर्गत निवेश के लिए आएंगे, सरकार उन्हें सभी संभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल पार्क के जो भी निवेश प्रस्ताव आए हैं, धरातल पर उतरते नजर आएंगे।

दिसंबर में 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में निवेश का माहौल बन गया है। फरवरी की इन्वेस्टर्स समिट में जो 4.36 लाख करोड़ के  एमओयू हुए थे, जुलाई में उनमें 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं को जमीन पर उतारा जा चुका है। दिसंबर में एक लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का फिर भूमि पूजन होगा। देश में यूपी सबसे अधिक निवेश वाला राज्य होगा।

डिफेंस कारीडोर, एअरपोर्ट विकास प्राथमिकता में
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार डिफेंस कारीडोर के लिए तेजी से कार्यवाही कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रूप में प्रदेश के पास सबसे अच्छा एक्सप्रेस होगा। ये पिछड़े क्षेत्रों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन एअरपोर्ट थे। उनकी सरकार ने प्रयागराज, आगरा, कानपुर चालू किए। उड़ान योजना में 11 नए एअरपोर्ट शुरू होने जा रहे हैं। अगले साल कुशीनगर एअरपोर्ट चालू हो जाएगा। जेवर एअरपोर्ट बनाने की कार्यवाही अंतिम चरण में है।

फतेहपुर में मुख्यमंत्री पार्क का करेंगे शिलान्यास : महाना

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द क्लीयरेंस से जुड़ी कार्यवाही कर रेल एंसीलरी पार्क के शिलान्यास की तारीख तय करें। मुख्यमंत्री फतेहपुर में चलकर पार्क का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने एंसीलरी पार्क बनाने वाले डवलपर एबीए ग्रुप से कहा कि वह देश के किसी अन्य प्राइवेट पार्क में उपलब्ध सुविधाओं से बढ़कर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

रेल पार्क फतेहपुर की पहचान बना देगा: साध्वी निरंजन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री व फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि लोग फतेहपुर सीकरी को तो जानते थे लेकिन पिछड़ेपन की वजह से फतेहपुर जिले को नहीं जानते थे। जिस दिन रेल पार्कस्थापित हो जाएगा, फतेहपुर की पहचान बन जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार फतेहुपर में इतनी बड़ी इंडस्ट्री लगने जा रही है। यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने फतेहपुर को मेडिकल कालेज और रेल एंसीलरी पार्क देने के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया।

2500 करोड़ होगा निवेश : अली खान

रेलवे एंसीलरी पार्क के डवलपर एबीए ग्रुप के चेयरमैन अली खान ने कहा कि प्राइवेट रेल पार्क में 2500 करोड़ का निवेश होगा। समूह निवेशकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 20 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार का अवसर लाएगा। उन्होंने बताया कि इस पार्क के विकास में प्रदेश सरकार, रेल मंत्रालय और यूपीएसआईडीसी सहयोग कर रहे हैं।

प्रदेश में कई और प्राइवेट पार्क होंगे स्थापित : अनूप
मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में 4.80 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। एक वर्ष में निवेश के लिए प्रस्तावित पूरी रकम की परियोजनाएं जमीन पर उतारकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट पार्क की नीति बनाए जाने के बाद रेल एंसीलरी पार्क सिर्फ शुरुआत है। प्रदेश में डिफेंस पार्क, इलेक्ट्रिक व्हीकिल, लाजिस्टिक्स पार्क, फूड पार्क तेजी से आने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में प्राइवेट पार्कों की स्थापना होगी जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

2019-20 में देश की अर्थव्यवथा में दूसरे नंबर पर होगा यूपी : राजेश
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास राजेश सिंह ने कहा कि नई सरकार में कानून-व्यवस्था में सुधार से निवेश का माहौल बना है। प्राइवेट पार्क के आने से पार्क के अलावा बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि 2011 में यूपी देश की जीएसडीपी में महाराष्ट्र व तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर था। 2013 में गुजरात आगे निकल गया और 230 बिलियन डालर केसाथ यूपी चौथे स्थान पर चला गया। सिंह ने कहा कि 2019-20 में यूपी, गुजरात व तमिलनाडु को पीछे छोड़कर दूसरे पायदान पर आ जाएगा। कार्यक्रम को रेल कोच फैक्ट्री लालगंज रायबरेली के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा व रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed