{"_id":"5c08e329bdec22414d55095b","slug":"yogi-adityanath-in-khadi-mahotsav-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा दलित व पिछड़ों को ही मिल रहा है मोदी सरकार की योजनाओं का फायदा: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा दलित व पिछड़ों को ही मिल रहा है मोदी सरकार की योजनाओं का फायदा: मुख्यमंत्री योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर को श्रद्घांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ दलित व पिछड़ों को ही मिल रहा है। मोदी सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित खादी महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज बनाने का सपना बाबा साहेब ने देखा था। आज केंद्र की मोदी सरकार इस सपने को पूरा कर रही है। बाबा साहेब विपरीत परिस्थितियों में भी मानव समाज के कल्याण में लगे रहे। उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण व सौभाग्य योजना का सबसे ज्यादा फायदा दलित व पिछड़े समाज को ही मिल रहा है।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति पाने वाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों की संख्या बढ़ा दी है। इस साल 25 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति देने का फैसला किया गया है। योगी ने खादी को सर्वसुलभ बनाए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज बदलने के उनके प्रयास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके पहले हजरतगंज में राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।
खादी महोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय खादी ग्राम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश के खादी ग्राम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी भी मौजूद रहे। पचौरी ने कहा कि सरकार खादी को सर्वसुलभ बनाने का प्रयास कर रही है। खादी ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रदेश के शो रूम में इसकी उपलब्धता बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खादी फॉर फैशन व खादी फॉर नेशन का है।